Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इंदौर जैसी पिचें टेस्ट क्रिकेट के लिए ठीक नहीं : मैथ्यू हेडन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 3rd Test, Matthew Hayden, Indore pitch, Indore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही पिच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इस तरह की पिचें खेल के लम्बे प्रारूप के लिए सही नहीं हैं। भारत ने टॉस जीतकर सूखी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था। 

पिच से गेंद को भारी टर्न और असमतल उछाल मिल रहा था और मेजबान टीम ने अपनी आधी टीम 45 रन तक गंवा दी और लंच तक जाते-जाते दो विकेट और गंवा दिए। भारत लंच के बाद पहली पारी में 109 रन पर सिमट गया। हेडन ने पहले सत्र के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, "ऐसा होना नहीं चाहिए कि स्पिनर छठे ओवर में ही गेंदबाजी करने आ जाए। 

यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचें पसंद नहीं हैं। पहले दिन गेंद इतनी नीची नहीं रहनी चाहिए और उसे इतना टर्न नहीं मिलना चाहिए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया जीते या भारत।"धर्मशाला को तीसरे टेस्ट के लिए अनफिट पाए जाने के बाद इंदौर को इस मैच की मेजबानी सौंपी गयी। 

औसतन स्पिनर्स के लिए गेंद 2.5 डिग्री टर्न करती है जबकि नयी दिल्ली में यह 3.8 डिग्री था जबकि इंदौर में यह टर्न 4.8 डिग्री पहुंच गया। हेडन ने कहा, "यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचों के साथ परेशानी है। एक स्पिन गेंदबाज को छठे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए नहीं आना चाहिए। 

4.8 डिग्री जबरदस्त टर्न है। इतना टर्न आप तीसरे दिन देखते हैं।"उन्होंने कहा, "आपको बल्लेबाज को भी मौका देना चाहिए। पहला और दूसरा दिन बल्लेबाजी के लिए होना चाहिए। यह स्पिन गेंदबाजों का स्वर्ग नहीं होना चाहिए। खेल इतनी तेजी से नहीं आगे बढ़ना चाहिए। आपको चार या पांच दिन का टेस्ट मैच मिला है वरना जैसा चल रहा है, चलने दो। हम तीन दिन का मैच खेल लेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 3rd Test , Matthew Hayden , Indore pitch , Indore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD