Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली टेस्ट में आउट होने पर स्टीवन स्मिथ बोले: 'यह मेरा सबसे अच्छा क्षण नहीं था'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Steve Smith, Test Match
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 28 Feb 2023

Last updated on: Feb 28, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली में दूसरे टेस्ट में स्वीप शॉट का प्रयास करते समय आउट हो जाने से खुद से बहुत नाराज थे। स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रीज पर जमने में समय लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार से होल्कर स्टेडियम में शुरू हो रहा है। 

33 वर्षीय स्मिथ भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर दिल्ली में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सीरीज का अपना पहले रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए थे। स्मिथ के हवाले से क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू ने कहा, "मैंने 95 टेस्ट मैच खेले हैं और मुझे याद नहीं आता कि मैं मैदान से ऐसे बाहर आया हूं। 

मैं खुद से पूछ रहा हूं कि मैं क्या कर रहा हूं।"तीसरे टेस्ट में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने 95 (94) टेस्ट मैच खेले हैं और मैं इस तरह से काफी कम बार आउट हुआ हूं। पता नहीं मैं क्या करने का प्रयास कर रहा था। 

मैं बहुत गुस्से में था। मेरे करियर में बहुत बार ऐसा नहीं हुआ है। मैं अपने फैसले से चकित था।"उन्होंने आगे कहा, "मैं इस तरह से बिल्कुल नहीं खेलना चाहता था। विपक्षी टीम ने उस तरह से फील्ड सेट की थी, जैसा हम चाहते थे। उनके कई खिलाड़ी सीमा रेखा पर थे। हम शायद जल्दबाजी कर गए। 

इस बारे में हम अपनी टीम मीटिंग में बात करेंगे। बुधवार को जब हम मैदान पर होंगे तो थोड़े संयम के साथ चीजों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हमे जल्दबाजी में कुछ नहीं करना है और ऐसी चीजें नहीं करनी है, जिसमे जोखिम हो। (दिल्ली टेस्ट में) हमारे खिलाड़ियों के पास स्ट्राइक रोटेट करने का अच्छा मौका था लेकिन हम हड़बड़ी में थे।"

दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास अपनी गलतियों पर काम करने का अच्छा-खासा समय मिला है। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया था, उससे वह काफी निराश थे और निश्चित ही उन्होंने इस पर काम भी किया होगा। अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने सिर्फ़ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, ज्यादातर टीमें इसी तरह से परेशान रहती हैं। 

बल्लेबाजों के कुछ समझने से पहले ही ये दोनों गेंदबाज विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल देते हैं। स्मिथ ने कहा, "यह कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। वे (भारतीय टीम) जानते हैं कि जब वह मैच में आपसे आगे हों तो किस तरह से आपसे गलतियां करवाई जाए। वह अपनी शर्तों पर खेलते हैं। 

जब आप दबाव में हों तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी होगी और कोशिश करनी होगी खेल को थोड़ा धीमा किया जाए। किसी भी बल्लेबाज के लिए भारत में अपनी पारी की शुरूआत करना सबसे ज्यादा कठिन है। हमें पता है कि जब आप मैदान पर उतरेंगे तो आपको काफी सतर्क रहना होगा।"

स्मिथ ने आगे कहा, "मैंने पहले टेस्ट में 30 रन बनाये थे। मार्नस (लाबुशेन) को भी बढ़िया शुरूआत मिली थी। हालांकि हम इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में सफल नहीं हो पाए थे। एक भी बढ़िया साझेदारी खेल का रूख बदल सकती है। मुझे लगता है कि पीट (हैंड्सकॉम्ब) ने भी पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। 

अगर उनके साथ एक और बल्लेबाज टिका रहता तो शायद हम और अच्छा कर सकते थे।"स्मिथ ने उम्मीद जताई कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "मैं कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी संभालने को लेकर काफी रोमांचित हूं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith , Test Match

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD