Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

हैदराबाद में एक और युवक की बेरहमी से हत्या

Crime News India, Crime News, Hyderabad, Crime News Hyderabad, Murder, Murder In Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 26 Feb 2023

Last updated on: Feb 26, 2023, 00:00 IST

हैदराबाद में करीब दो सप्ताह से लापता एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। व्यकि का शव रविवार तड़के बरामद किया गया। मोहम्मद शाह फैसल का शव शहर के बाहरी इलाके शाहीन नगर में मीनार कॉलोनी के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। फैसल 12 फरवरी से लापता था। उसके माता-पिता ने बालापुर पुलिस स्टेशन में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने फैसल के एक दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीड़ित ने आखिरी बार उससे मोबाइल पर बात की थी। 

फैसल की शादी पांच महीने पहले हुई थी। उसने 12 फरवरी को अपने परिवार को बताया था कि वह उस्मानिया अस्पताल में किसी को देखने जा रहा है लेकिन जब वह कई घंटे बाद भी नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था। 

ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि फैसल की हत्या उसी दिन की गई। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और आर्थिक लेन-देन को कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले इंजीनियरिंग के छात्र पी. हरि हर कृष्ण ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 

उसने दोस्त का सिर कलम कर दिया था और उसके निजी अंग को भी काट दिया क्योंकि पीड़ित कथित रूप से उसकी प्रेमिका को परेशान कर रहा था। यह घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके में पेड्डा अंबरपेट में 18 फरवरी को घटी थी। लेकिन यह अपराध एक हफ्ते बाद तब प्रकाश में आया जब आरोपी पी. हरि हर कृष्ण ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर किया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त नवीन की बेरहमी से हत्या की थी।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Hyderabad , Crime News Hyderabad , Murder , Murder In Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD