Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत, आज साधारण ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन गया : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Sonia Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2023

Last updated on: Feb 25, 2023, 00:00 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति, जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, आज राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बन गया। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन को संबोधित किया।

इससे पहले महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। साथ ही इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी पहुंचे हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष की मशाल जलाई और असंभव को संभव किया। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था,आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि देशभर में चारों ओर फैले इस नफरत के माहौल के बीच राहुल गांधी ने पदयात्रा निकालकर संघर्ष की एक नई मशाल भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में जलाई। 

जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई। राहुल गांधी ने न धूप की, ना बारिश की परवाह की, न धूल के बवंडर की चिंता की और न बर्फ की परवाह की वो यात्रा में पैदल चलते रहे। राहुल गांधी ने देशभर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकाली। भारत की आत्मा में कांग्रेस पार्टी बसी हुई है और कांग्रेस देशवासियों का दर्द समझती है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नोटबंदी एक ऐतिहासिक बेवकूफी थी। मौजूदा सरकार आकाश, धरती और पाताल, देश की सभी चीजें बेच रही है। देश के प्रजातंत्र को विखंडित करने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। इसके लिए देश के लिए कांग्रेस का ध्येय है 'सेवा, संघर्ष और बलिदान,सबसे पहले हिंदुस्तान ।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD