Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब की सेहत क्रांति से भाजपा परेशान, केंद्र सरकार का तुग़लक़ी फ़रमान, पंजाब को बदनाम करने की साज़िश

हमारी आम आदमी क्लिनिक में आयुष्मान क्लिनिक से ज़्यादा टेस्ट और दवाईया मिलती हैं, केंद्र सरकार ने दिसंबर में ख़ुद ही की थी सराहना

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2023

Last updated on: Feb 22, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के बयान को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य क्रांति से केंद्र की भाजपा सरकार डर गई है। इसीलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने स्वास्थ्य मंत्री ने तथ्यों को पेश किया और केंद्र सरकार पर जानबूझकर कम पैसा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के लिए केंद्र सरकार को 60% पैसे देने होते हैं और राज्यों को 40% लगाने होते हैं। 

इसके लिए कुल 1114 करोड़ में से केंद्र को 668 करोड़ देने थे, लेकिन केंद्र सरकार ने मात्र 438 करोड़ दिए। वहीं पंजाब सरकार को 445 करोड़ रुपए खर्च करने थे लेकिन 618 करोड़ खर्च किए। मतलब केंद्र सरकार ने 40% से भी कम पैसे दिए और हमने 60% से ज्यादा खर्च किया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में नंबर वन है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहतर हुई है।  

पिछली सरकारों के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में न ठीक से डॉक्टर थे, न दवाइयां मिलती थी और न ही जांच होती थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में घोटाले भी बहुत होते थे। पिछली सरकार के दौरान सैनिटाइजर और मास्क घोटाला हुआ, जिसमें करोड़ों रुपए का सरकार का चूना लगा। 

वहीं, आप सरकार बनने के बाद आम आदमी क्लीनिक में नियमित रूप से डॉक्टर बैठ रहे हैं। फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मौजूद हैं। मरीजों के इलाज अच्छे से हो रहे हैं। दवाइयां मिल रही है और 40 से ज्यादा तरह की जांच हो रही है। ओपीडी की संख्या भी अब पहले के मुकाबले करीब चार गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जब आम आदमी क्लीनिक में कमी निकालने का कोई मुद्दा नहीं मिला तो वह इसके ब्रांडिंग पर सवाल उठा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री ने पिछली सरकारों का उदाहरण दिया और कहा कि कैप्टन सरकार के समय में 'आयुष बीमा योजना' की ब्रांडिंग कैप्टन का नाम और उनकी तस्वीर लगाकर की गई थी। 

वहीं, बादल सरकार में साइकिल की टोकरी से लेकर साइकिल के चेनकवर और घंटी तक में प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगी हुई थी। उस समय केंद्र को क्यों नहीं ऐतराज हुआ? उस समय तो पीएचसी भी जर्जर हालत में हुआ करती थी, तब फंड रोकने की बात क्यों नहीं की गई?

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती दी कि पंजाब और भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, दोनों राज्यों में केंद्रीय टीम भेजें और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच कराएं। सच का पता चल जाएगा कि यूपी से पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बेहतर है। 

उन्होंने कहा कि देशभर में पंजाब इकलौता ऐसा राज्य है जहां टारगेट से ज्यादा पीएचसी सेंटर काम कर रहे हैं। बाकी राज्यों में तो ताले लटके हुए हैं या डॉक्टरों की भारी कमी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक बहुत अच्छे से काम कर रहा है और लोग इसकी सुविधाओं से काफी खुश है। 

आने वाले दिनों में हम पंजाब में फरिश्ता योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत अगर किसी व्यक्ति का दुर्भाग्यवश सड़क एक्सीडेंट होता है तो कोई भी व्यक्ति उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचा सकता है। इलाज का सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

इसके अलावा पंजाब के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं शुरू होंगे। इसके लिए एक हजार से ज्यादा हाउस सर्जन और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्त करेंगे। ये डॉक्टर अनुपस्थित डॉक्टर के बदले भी सेवाएं देंगे ताकि लोगों को 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD