Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

अमेरिका, रूस को न्यू स्टार्ट संधि के कार्यान्वयन को फिर से शुरू करना चाहिए : एंटोनियो गुटेरेस

Antonio Guterres, United Nations, Secretary General, International Leader
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 22 Feb 2023

Last updated on: Feb 22, 2023, 00:00 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और रूस से न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू स्टार्ट) के पूर्ण कार्यान्वयन को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घोषणा पर गुटेरेस की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कि उनका देश न्यू स्टार्ट परमाणु हथियार कटौती संधि में अपनी भागीदारी को निलंबित कर देगा, गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि महासचिव की स्थिति यह है कि अमेरिका और रूस को बिना किसी देरी के संधि का पूर्ण कार्यान्वयन फिर से शुरू करना चाहिए।

दुजारिक ने कहा, "न्यू स्टार्ट और दोनों देशों के बीच रणनीतिक परमाणु हथियारों में कटौती पर क्रमिक द्विपक्षीय संधियों ने न केवल रूस और अमेरिका के लिए, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी सुरक्षा प्रदान की है।"

उन्होंने एक दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि परमाणु हथियारों के नियंत्रण के बिना एक दुनिया कहीं अधिक खतरनाक और अस्थिर है जिसके संभावित विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। इस परिणाम से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए, जिसमें तत्काल बातचीत की वापसी भी शामिल है।

यह पूछे जाने पर कि क्या न्यू स्टार्ट या यूक्रेन में संघर्ष के मुद्दे पर गुटेरेस की पुतिन से बात करने की योजना है, दुजारिक ने कहा कि इस समय पत्रकारों के साथ साझा करने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है।

 

Tags: Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , International Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD