Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी: जोश हेजलवुड चोट के कारण अगले दो टेस्ट से बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Josh Hazlewood, Josh Hazlewood Ruled Out
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सोमवार को चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने पुष्टि की है कि हेजलवुड चोट से उभरने और पुनर्वास को जारी रखने के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। 

हेजलवुड को पिछले महीने सिडनी में लगी चोट ने उन्हें भारत में पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी गंभीर पारिवारिक समस्या के कारण सिडनी वापस चले गए हैं, लेकिन इंदौर में चल रही बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के लिए उनके लौटने की उम्मीद है। 

डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के कारण दिल्ली में दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद आस्ट्रेलिया ने अभी तक यह फैसला नहीं किया है कि डेविड वार्नर को स्वदेश भेजा जाए या नहीं। एबीसी न्यूज ने कोच मैकडॉनल्ड के हवाले से कहा, इस समय वह अभी भी दर्द में है। हम इस समय वॉर्नर को लेकर कोई भी निर्णय लेने की जल्दी में नहीं करेंगे। 

इस बीच, मेहमान टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि कैमरुन ग्रीन के तीसरे टेस्ट के लिए 100 प्रतिशत फिट होने की उम्मीद है। लेकिन मिशेल स्टार्क का अभी भी खेलना संदेह के घेरे में है। दिल्ली में अपनी छह विकेट की जीत के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से हार गया था। तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Josh Hazlewood , Josh Hazlewood Ruled Out

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD