Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिक्रम मजीठिया बन गए हैं "बिक्रम मैं झूठिया" : मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2023

Last updated on: Feb 18, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा रेत माफिया राकेश चौधरी को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में झूठे दस्तावेज पेश कर और चुटकुले ईमानदार आप सरकार को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया। 

'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि रेत माफियाओं का दबदबा 2007 में अकाली दल की सरकार से शुरू हुआ था। उन्होंने ही रेत माफिया को संरक्षण दिया जिसके कारण पंजाब में गुंडा पर्ची और परिवहन माफिया जैसे गिरोह पैदा हो गए। पंजाब की व्यवस्था में रेत माफिया जैसी बीमारी लाने वाले और इसके जरिए पंजाब को को लूटने वाले लोग अब माफिया पर हमसे सवाल कर रहे हैं। 

राकेश चौधरी मामले से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी मीडिया के सामने पेश करते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2019 में राकेश चौधरी के साथ तीन साल का अनुबंध किया था. उसके बाद कोविड के कारण कई ठेकेदारों को न्यायालय द्वारा अतिरिक्त अवधि प्रदान की गई। राकेश चौधरी का अनुबंध मार्च 2023 तक था। 2021 में ही वह और करोड़ों की देनदारी के नियमों के उल्लंघन के चलते डिफॉल्टर हो गए। लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

आम आदमी पार्टी की सरकार मार्च 2022 में बनी थी, लेकिन नई सरकार को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले किए गए समझौतों और अनुबंधों को जारी रखना मजबूरी है। लेकिन फिर भी राकेश चौधरी द्वारा की गई अनियमितताओं को देखते हुए मान सरकार ने 24 अगस्त 2022 को उनका अनुबंध समाप्त कर दिया। 

उन्होंने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में चुनौती दी, तब अदालत ने 28-09-2022 को पंजाब सरकार को आदेश दिया कि उन्हें एक महीने का नोटिस जारी किया जाए। फिर मान सरकार ने उसी दिन 28-09-2022 को ही राकेश चौधरी को नोटिस जारी किया।राकेश चौधरी पर जिला अदालत ने उल्लंघन के लिए 12 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था, जिसे उन्होंने 2021 से जमा नहीं किया था। 

मान सरकार की कार्रवाई के कारण वह 28-10-2022 को कोर्ट के सामने एक महीने के भीतर 6 करोड़ रुपये जमा करने के लिए तैयार हुए। फिर सरकार ने 2.5 रुपये की अग्रिम जमा राशि भी जमा करवायी जो कांग्रेस के शासनकाल 2021-22 का बकाया था।कंग ने कहा कि रेत माफिया अकाली-भाजपा सरकार की देन है और राकेश चौधरी जैसे लोगों को कांग्रेस ने ठेके दिए थे। ये दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब की जनता को लूटा। 

मान सरकार ने सत्ता में आते ही राकेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तार किया। सारा सच पंजाब की जनता को पता है कि पंजाब को कौन लूट रहा है और कौन उसके हित में काम कर रहा है।कंग ने आगे कहा कि वास्तव में सरकारी खदानों के चालू होने से निजी व्यावसायिक खदानों की लूट थम गई है। मजबूरन उन्हें रेत के रेट कम करने पड़े। व्यवस्था के पारदर्शी होते ही गैंगस्टरवाद और ट्रांसपोर्ट माफिया भी खत्म हो गया। 

इससे बिक्रम मजीठिया के साथियों को नुकसान हो रहा है। इसलिए उन्हें परेशानी हो रही है जिसके कारण अब वह मान सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।मजीठिया द्वारा कंग पर व्यक्तिगत टिप्पणी का जवाब देते हुए कंग ने कहा, "भाजपा के साथ अकाली दल ने किसान विरोधी काले कृषि विधेयक को पारित किया, उसी विरोध में मैंने उस पार्टी को लात मारा। 

मैं हमेशा पंजाब के लिए खड़ा हूं।" उन्होंने बिक्रम मजीठिया को झूठ बोलने और घटिया राजनीति से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि मान सरकार पंजाब और जनहितैषी सरकार है एवं आम लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। इसलिए मैं भाजपा छोड़कर आप में आया।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD