Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने नाबालिग भाई का गला रेता

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, Murder, Uttar Pradesh Murder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायबरेली (उप्र) , 16 Feb 2023

Last updated on: Feb 16, 2023, 00:00 IST

18 वर्षीय एक लड़की को उसके प्रेमी के साथ नाबालिग भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 12 साल के बच्चे ने अपनी बहन और उसके ब्वॉयफ्रेंड को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसके बारे में माता-पिता को बताने की धमकी दी थी।

इसी बात से नाराज होकर दोनों ने दरांती से बच्चे का गला रेत दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में जिले के भदोखर इलाके में उनके घर के पास बच्चे का शव मिला। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी ने कहा, लड़के के माता-पिता एक शादी में शामिल होने गए थे। 

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया। बच्चे की बहन ने जांच के दौरान सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। एसपी ने कहा, जब एक महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ करने के लिए कहा गया, तो उसने आरोप लगाया कि एक स्थानीय युवक ने उसके घर में डकैती की कोशिश की थी। 

उसने दावा किया कि जब युवक को पैसे नहीं मिले, तो उसने उन पर हमला किया और उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की द्वारा बताए गए युवक को उठाया, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह घटना के समय लखनऊ में था, जिसकी पुष्टि उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से हुई। 

अधिकारी ने कहा, हमने फिर से लड़की से पूछताछ की, जिसने अलग बयान दिया और घटनास्थल के पास सक्रिय मोबाइल फोन की जांच की गई। एसएचओ, भदोखर, राजेश सिंह ने कहा, हमने दो नंबरों पर ध्यान दिया। दोनों एक अन्य युवक को जारी किए गए थे, जो नियमित रूप से लड़की से मिलने आता था। 

पुलिस की एक टीम ने साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घर की तलाशी ली और खून से सने कपड़े में लिपटा दरांती और एक सेल फोन बरामद किया। जब बहन से मोबाइल और दरांती के बारे में पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Uttar Pradesh News , Murder , Uttar Pradesh Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD