Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

यूपी के काकोरी में संपत्ति विवाद में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Crime News, Crime News India, Lucknow, Lucknow News, Shoot, Gun Shoot Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 16 Feb 2023

Last updated on: Feb 16, 2023, 00:00 IST

शहर के बाहरी इलाके काकोरी में एक सुनसान जगह पर खड़ी मिली कार में 32 वर्षीय एक रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और दावा किया है कि हत्या संपत्ति विवाद का परिणाम थी। 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पश्चिम, एस चिनप्पा ने कहा कि पीड़ित की पहचान काकोरी के बेहटा गांव निवासी धर्मेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह पिछले सात सालों से रियल एस्टेट के कारोबार में था। डीसीपी ने कहा कि धर्मेंद्र के चचेरे भाई पिंटू ने उसे सबसे पहले अपनी कार की ड्राइवर की सीट पर उस जगह के पास देखा, जहां उसने हाल ही में प्लॉट बेचना शुरू किया था। 

डीसीपी ने कहा कि पिंटू ने धर्मेंद्र की गर्दन के पास एक गोली का घाव देखा। कार से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।डीसीपी ने कहा कि पिंटू ने अपने रिश्तेदारों की मदद से धर्मेंद्र को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। रास्ते में उसने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। 

डीसीपी ने कहा कि पीड़ित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक, गोली गर्दन में घुसने के बाद सिर के पिछले हिस्से में जा घुसी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Lucknow , Lucknow News , Shoot , Gun Shoot Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD