Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब ऑनलाइन मिल सकेगा वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवहन विभाग द्वारा तैयार ऐप की लॉन्च

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

एक बड़े नागरिक हितैषी फ़ैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को परिवहन विभाग और एन.आई.सी. द्वारा लोगों को वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट ऑनलाइन मुहैया करने के लिए विकसित ऐप लॉन्च की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों को मोबाइल के एक क्लिक के द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट उनके घरों में ही मुहैया करवाया जा सकेगा। 

उन्होंने कहा कि इस लोक हितैषी पहल का उद्देश्य लोगों को असुविधा से बचाना और फिटनेस सर्टिफिकेट की निर्विघ्न और मुश्किल रहित डिलीवरी सुनिश्चित बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे लोगों को बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से लोगों की सुविधा के लिए सिस्टम में कहीं अधिक पारदर्शिता आएगी। 

उन्होंने बताया कि इस ऐप के द्वारा लोग फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने की फीस ऑनलाइन अदा कर सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि शहर निवासियों को उनकी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन एपॉयंटमैंट की सुविधा भी दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदनकर्ता द्वारा दस्तावेज़ को वाहन मॉड्ऊल पर अपलोड किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आर.टी.ओ. स्टाफ द्वारा दस्तावेज़ों की पड़ताल की जाएगी और वाहनों की जाँच एम.वी.आई. द्वारा ऑनलाइन की जाएगी। भगवंत मान ने बताया कि यह ऐप लोगों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग और एन.आई.सी. द्वारा साझे तौर पर तैयार की गई है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD