Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बरनाला के एथलीट अकाशदीप सिंह ने पैरिस ओलम्पिक गेम्स 2024 के लिए किया क्वालीफाई

एथलैटिक्स में भारत का पहला ओलम्पिक्स कोटा, अकाशदीप ने राँची में 20 किलोमीटर पैदल चलने में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Sports News, Barnala athlete, Akashdeep Singh, Olympic Games, World Championships, Asian Games,Kahneke village, Barnala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

बरनाला जि़ले के गाँव काहनेके एथलीट अकाशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल चलने में 1.19.55 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए ओलम्पिक गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया। पैरिस ओलम्पिक गेम्स-2024 के लिए एथलैटिक्स में यह भारत का पहला कोटा और ओवर ऑल ओलम्पिक्स क्वालीफाई होने वाला चौथा भारतीय खिलाड़ी है।  

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अकाशदीप सिंह की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एथलीट को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह उसकी सख़्त मेहनत का नतीजा है। उन्हेंने कहा कि अकाशदीप सिंह एथलैटिक्स में ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला भारतीय एथलीट है, जिस पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य को खेलों में अग्रणी बनाने के लिए किए गए वायदों के तहत खेल विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। 

उन्होंने इस उपलब्धि का सेहरा अकाशदीप सिंह, उनके माँ-बाप और प्रशिक्षकों सिर बाँधा।बाबा काला मेहर स्टेडियम बरनाला में खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देख-रेख में तैयारी करते हुए अकाशदीप सिंह ने राँची (झारखंड) में चल रही 10वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग मुकाबले की 20 किलोमीटर पैदल चलने में 1.19.55 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। 

पैरिस ओलम्पिक गेम्स के लिए 20 किलोमीटर पैदल चलने में क्वालीफाई करने के लिए 1.20.10 का समय निर्धारित किया हुआ है। अकाशदीप सिंह ने ओलम्पिक्स के साथ विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है।  

 

Tags: Sports News , Barnala athlete , Akashdeep Singh , Olympic Games , World Championships , Asian Games , Kahneke village , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD