Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सरदार सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

 

महिला टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी पर लगा जुर्माना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens T20 WC, Womens T20 World Cup, Anushka Sanjeewani, ICC Women World Cup, Sri Lanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केपटाउन , 14 Feb 2023

श्रीलंका की विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी पर रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप 1 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। विकेटकीपर को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसके प्रति किसी भी भाषा, क्रिया या हावभाव का उपयोग करने से संबंधित है। 

इसके अलावा, संजीवनी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जिसके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला मामला था। यह घटना बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में घटी, जब सोभना मोस्टरी के आउट होने पर, संजीवनी जश्न में आउट हुए बल्लेबाज के साथ गलत तरह से पेश आईं। 

संजीवनी ने मामला स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी के अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल के जीएस लक्ष्मी द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। आईसीसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस तरह से कोई औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अन्ना हैरिस और सू रेडफर्न, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर किम कॉटन ने आरोप लगाए थे। 

लेवल 1 के उल्लंघन पर कम से कम आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है। हर्षिता समरविक्रमा और निलाक्षी सिल्वा ने शतकीय साझेदारी कर श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ केपटाउन में 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens T20 WC , Womens T20 World Cup , Anushka Sanjeewani , ICC Women World Cup , Sri Lanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD