Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत

Hadsa, Hadsa India, Noida, Greater Noida, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार से जा रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण कार डिवाइडर के लिए बने गोल चक्कर पर चढ़ गई और फिर पेड़ से टकरा गई।इस दुर्घटना में केरल निवासी एक शख्स की मौत हो गई। 

शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोल चक्कर पर चढ़ कर पेड़ से टकराई है। हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गए। एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के नवादा गोलचक्कर की ये घटना है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी की सुबह करीब 5:15 बजे थाना बीटा-2 क्षेत्र में एल्डिको ग्रीन से डेल्टा की तरफ जाते समय नवादा गोल चक्कर पर केरल निवासी अक्षय प्रसाद (24 वर्ष) की गाड़ी शेवरलेट नवादा गोल चक्कर के मध्य में बने चबूतरे पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई जिसमें यह घायल हो गए। इनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Noida , Greater Noida , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD