Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अधिकारियों को होला महल्ला के अवसर पर श्री आनन्दपुर साहिब में पुख़्ता प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के आदेश

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समूचे प्रबंधों की त्रुटिहीन योजना और सभी व्यवस्थाओं के निष्पादन को सुनिश्चित बनाने के लिए बैठक की अध्यक्षीय की

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज अधिकारियों को श्री आनन्दपुर साहिब में होला महल्ला के लिए पुख़्ता प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए गए हैं।इस विशाल समारोह के प्रबंधों को अंतिम रूप देने के लिए आज यहाँ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होला महल्ला पंजाबियों और ख़ास तौर पर सिख समुदाय के जुझारू जज्बे का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि श्री आनन्दपुर साहिब की पवित्र धरती पर होने वाले समारोहों में अलग-अलग वर्गों के श्रद्धालू भारी संख्या में शामिल होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र धरती पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल श्रद्धालू इस त्योहार को एकता, आपसी-भाईचारे और करूणा के रंगों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक़, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, ठहरने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएँ मुहैया करवाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ। 

भगवंत मान ने सावधानीपूर्वक योजना और इसके निष्पादन को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी किस्म की दिक्कत पेश ना आए।मुख्यमंत्री ने बताया कि सिखों के 9 वें गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने 1665 ई. में इस पवित्र नगरी श्री आनन्दपुर साहिब को बसाया था, जिन्होंने मानवीय अधिकारों और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। 

उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र स्थान ख़ालसे की जन्म भूमि भी है, इस पवित्र धरती पर 1699 ई. में सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने बैसाखी के ऐतिहासिक दिवस के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी थी।भगवंत मान ने कहा कि पूरे उत्साह और श्रद्धा-भावना के साथ होला महल्ला के दौरान पवित्र नगरी में आने वाली संगतों के लिए सरकार द्वारा त्रुटिहीन प्रबंधों को सुनिश्चित बनाया जाएगा। 

उन्होंने धर्म निरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता दिखाने के लिए लोगों को जाति-पात, रंग, नसल और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर इस विशाल समारोह को सामूहिक तौर पर पूरे उत्साह के साथ मनाने का न्योता दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD