Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

म्यूजिक इंडस्ट्री में जैज़ी बी की 30वीं वर्षगांठ उनकी असाधारण प्रतिभा और भांगड़ा संगीत पर स्थायी प्रभाव का प्रमाण है

King of Bhangra Music, Jazzy B, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Singer, Song
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

एक समय था जब कोई भी पार्टी जैज़ी बी उर्फ़ जैज़ी बैंस के गाने के बिना शुरू नहीं होती थी और कोई भी डीजे डांस फ्लोर पर सबसे अंत में खड़े लोगों के लिए  जैज़ी बी के हिट गानों के बिना अपनी पार्टी को खत्म करने की हिम्मत नहीं करता था और आज भी जैज़ी बी का रुतबा उसी तरह कायम है। इन सब के बावजूद बात करे जैज़ी बी के सबसे प्रसिद्ध गीतों की उनमें में से एक "दिल लुटिया" अभी भी सब की जुबान पर हैं।

"भांगड़ा संगीत के बादशाह" के रूप में जाने जाते, जैज़ी बी ने हाल ही में अपने शानदार 30 साल के संगीत करियर का जश्न बी-टाउन के बड़े कलाकारों के साथ मनाया। जैज़ी बी की सक्सेस पार्टी काफी शानदार रही। पॉलीवुड, बॉलीवुड, टेलीविज़न इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और यो यो हनी सिंह, मीका सिंह, गिप्पी ग्रेवाल, मुनीश साहनी सहित म्यूजिक इंडस्ट्री से और कई और प्रतिष्ठित हस्तियों ने जैज़ी बी को दिल से बधाई दी।

 पिछले 30 वर्षों में, जैज़ी बी ने कई हिट एल्बम, सिंगल्ज गाने रिलीज किए हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध नाम कमाया है। उन्होंने कई हॉल ऑफ फेम कैनेडा, फिल्मफेयर अवार्ड्स, पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवार्ड्स और ग्लोबल इंडियन म्यूजिक एकेडमी अवार्ड्स सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं। उनका संगीत भांगड़ा शैली पर एक बड़ा प्रभाव डालता है और इसने अनगिनत कलाकारों और संगीतकारों को प्रेरित किया है। 

उन्हें युवा पीढ़ी के बीच भांगड़ा संगीत को लोकप्रिय बनाने और इसे दर्शकों तक पहुंचाने का श्रेय भी दिया जाता है।अपनी खुशी जाहिर करते हुए जैज़ी बी कहते है कि "मैं अपने प्रशंसकों से मिले प्यार से बहुत ज़्यादा प्रभावित हूं। मैं मान महसूस करता हूं कि लोग मेरे संगीत को इतना ज़्यादा प्यार देते है। 

हमेशा उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं और मैं अपने संगीत करियर के 30 साल उन सभी को समर्पित करता हूं।" जैज़ी बी हमारे समय के सबसे प्रिय और प्रभावशाली संगीतकारों में से एक हैं और आने वाले कई वर्षों तक प्रशंसकों को प्रेरित और उनका मनोरंजन करते रहेंगे।

 

Tags: King of Bhangra Music , Jazzy B , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Singer , Song

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD