Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

बिजनौर : कार की चपेट में आने से तीन नाबालिगों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Uttar Pradesh, Bijnor, Bijnor News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

चार और आठ साल की उम्र के दो नाबालिग भाई-बहनों की उनके चचेरे भाई के साथ मौत हो गई, जब तीन यात्रियों को ले जा रहा एक तेज रफ्तार वाहन नियंत्रण खो बैठा और उनके घर में जा घुसा। नगीना देहात थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में हुई इस घटना में उनके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि घर की सामने की दीवार भरभराकर गिर गई। एसएचओ मनोज कुमार ने कहा, मनीराम नामक 38 वर्षीय मजदूर, उसके दो बच्चे और भतीजा घर के बाहर खड़े थे, जब एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मानवी (8) और उसके भाई संस्कार (4) की मौके पर ही मौत हो गई । 

उनके 14 वर्षीय भतीजे राजा को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां राजा ने दम तोड़ दिया और मनीराम की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ ने कहा, हमने फाजिल अहमद के स्वामित्व वाली कार को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे। मंडावर शहर के कार चालक फरमान को भी चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Uttar Pradesh , Bijnor , Bijnor News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD