Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयदेव उनादकट को रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने के लिए दूसरे टेस्ट से किया गया रिलीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jaydev Unadkat, Ranji Trophy, Ranji Trophy 2022 23, Saurashtra, Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2023

Last updated on: Feb 12, 2023, 00:00 IST

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट से भारत की टीम से रिलीज कर दिया गया। वो रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल के लिए सौराष्ट्र टीम से खेलेंगे। बीसीसीआई की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने भारतीय टीम प्रबंधन के परामर्श से उनादकट को रिलीज करने का निर्णय लिया। 

मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने भारतीय टीम प्रबंधन के परामर्श से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे टेस्ट के लिए जयदेव उनादकट को भारत की टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है, उनादकट अब सौराष्ट्र की टीम में शामिल होंगे, जिसने बंगाल के खिलाफ 16 फरवरी से ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल भारत के बांग्लादेश दौरे के दौरान टेस्ट में वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में चुने गए थे। बीसीसीआई ने टीम में उनादकट के लिए किसी और खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है, जिसमें तेज आक्रमण में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव शामिल हैं। भारत ने नागपुर में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त बना ली है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jaydev Unadkat , Ranji Trophy , Ranji Trophy 2022 23 , Saurashtra , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD