Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ट्रेविस हेड को लेकर चिंतित मार्क टेलर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Travis Head, Mark Taylor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2023

Last updated on: Feb 12, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर नागपुर में भारत के खिलाफ पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लेकर चिंतित हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया एक पारी और 132 रनों से हार गया। दाएं हाथ के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब हेड की जगह आए। 

हेड ने घरेलू सीजन में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87.5 की औसत से 525 रन बनाए थे। उन्होंने नाइन के टुडे शो में कहा, मुझे पता है कि वे अगले टेस्ट के लिए अब टीम में वापस आ जाएंगे, लेकिन मुझे उस मनोवैज्ञानिक क्षति की चिंता है जो ट्रेविस हेड को हुई होगी, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि उस तरह की पिचों पर उन पर भरोसा नहीं करते। 

जब आप भारत जैसी जगहों पर बल्लेबाजी करने जा रहे होते हैं तो आपको इसकी आवश्यकता नहीं होती है।"आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज हेड को उपमहाद्वीप में पहले के मैचों के चलते नागपुर टेस्ट से बाहर होना पड़ा। उपमहाद्वीप में हेड का औसत सिर्फ 21.30 है। 

इसके अलावा, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान और श्रीलंका के दौरों पर, वह छह में से पांच बार स्पिनरों की गेंद पर आउट हुए थे। टेलर को लगता है कि हेड के लिए उस रिकॉर्ड को सुधारने का एकमात्र तरीका उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलते रहना है। वह 29 साल के हैं और वह संभावित रूप से हमारे मध्य क्रम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 

उन्होंने अभी तक भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसलिए मैं आश्चर्यचकित हूं। यह पूछे जाने पर कि ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट में करारी हार से कैसे वापसी कर सकता है, टेलर को लगता कि 17 फरवरी से नई दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में संचार एक प्रमुख कुंजी होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Travis Head , Mark Taylor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD