Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

लियोनेल मेस्सी, किलियन एम्बाप्पे व करीम बेंजेमा 2022 फीफा बेस्ट मेन्स प्लेयर के लिए नॉमिनेट

Sports News, Football, Football Player, Lionel Messi, Kylian Mbappe, Karim Benzema, Nominated for 2022 FIFA Best Mens Player
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिनेवा , 11 Feb 2023

Last updated on: Feb 11, 2023, 00:00 IST

लियोनेल मेस्सी, किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को 2022 में फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया गया है। यह घोषणा फुटबॉल की विश्व संस्था फीफा ने शुक्रवार को की। मेसी ने पिछले साल कतर में नाटकीय फाइनल में फ्रांस को हराकर फीफा विश्व कप ट्रॉफी उठाने के लिए अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। 

मेसी ने टूर्नामेंट की गोल्डन बॉल जीती, जबकि उनके पेरिस सेंट-जर्मेन टीम के साथी एम्बाप्पे ने आठ गोल के साथ गोल्डन बूट हासिल किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एम्बाप्पे के हमवतन बेंजेमा ने रियल मैड्रिड के साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और ला लीगा खिताब जीतने के लिए पिछले साल बैलन डी'ओर पुरस्कार जीता था, लेकिन चोट के कारण विश्व कप से चूक गए थे। 

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस, इंग्लैंड की फॉरवर्ड बेथ मीड और संयुक्त राज्य अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया। सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों की विजेता, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला गोलकीपर और 2022 के सर्वश्रेष्ठ गोल के लिए पुस्कस पुरस्कार की घोषणा 27 फरवरी को पेरिस में किया जाएगा।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Lionel Messi , Kylian Mbappe , Karim Benzema , Nominated for 2022 FIFA Best Mens Player

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD