Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

पूर्व सीएम केंगल हनुमंतैया के जीवन और संघर्ष पर एक किताब इस साल जारी की जाएगी : बसवराज बोम्मई

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Kengal Hanumanthaiah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केंगल हनुमंतैया के जीवन और संघर्ष पर एक किताब इस साल जारी की जाएगी, वहीं जल्द ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने शुक्रवार को दिवंगत केंगल हनुमंतैया की 115वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा और तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हनुमंतैया ने दूसरे मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में भी काम किया है।

उन्होंने कन्नड़ एकीकरण आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। सीएम ने कहा कि केंगल हनुमंतैया के जीवन पर एक आधिकारिक किताब इस साल तैयार और जारी की जाएगी। पहले से ही रामनगर में हनुमंतैया की एक मूर्ति तैयार की जा रही है और जल्द ही इसका अनावरण किया जाएगा। 

बीबीएमपी के पास बेंगलुरु-मैसूरु रोड पर एक प्रमुख स्थान पर इस प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव है, और औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि केंगल में हनुमंतैया के स्मारक को 'स्मृति उद्यान' के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक अनुदान जारी किया जाएगा। 

सीएम बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सभी कन्नड़ भाषी लोगों को एकजुट करने और कर्नाटक राज्य की स्थापना के लिए भी सबसे आगे थे। मैसूरु की प्रजा प्रतिनिधि सभा से लेकर राज्य विधानसभा तक और लोकसभा सदस्य के रूप में भी, हनुमंतैया ने कर्नाटक की राजनीति के शुरूआती दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का विजन डॉक्यूमेंट दिया और उसकी मजबूत आधारशिला भी रखी। राज्य की राजधानी में सुंदर विधान सौध के निर्माण के लिए हनुमंतैया जिम्मेदार थे। इस काम को एक मिशन के तौर पर अंजाम दिया गया। सीएम बोम्मई ने कहा कि ऐसे समय में जब ज्यादा तकनीक उपलब्ध नहीं थी, हनुमंतैया ने बेंगलुरु में एक भव्य संरचना का निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 

केंगल हनुमंथैया 1952 से 1956 तक तत्कालीन मैसूर राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे। वह वोक्कालिगा समुदाय के एक सम्मानित नेता हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उन्होंने राज्य के एकीकरण के लिए अपने सीएम पद की कुर्बानी दी थी।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Kengal Hanumanthaiah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD