Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीआईएस-23 से पहले विपक्ष का योगी सरकार पर हमला

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, Global Investors Summit, GIS, Global Investors Summit 2023, GIS 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Feb 2023

Last updated on: Feb 10, 2023, 00:00 IST

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2023 के शुक्रवार को शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार को उद्योगपतियों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने उद्योगपति गौतम अदाणी को बीजेपी का विटामिन ए बताया और कहा कि विटामिन ए की अधिकता और नुकसान के अपने नुकसान हैं। सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा सरकार एक कमरे में काम करने वाली कंपनियों से एमओयू करवा रही है। 

सूट-टाई वाला जिसे भी देख लेती है, भाजपा सरकार उससे एमओयू साइन करवा रही है। उद्योग और उद्योगपतियों को प्रगति करनी चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा कोई भेदभाव या तरजीही व्यवहार नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं हो सकता कि एक उद्योगपति बढ़ता है और दूसरा नहीं। 

सरकार को सभी के लिए समान ²ष्टि रखनी चाहिए। इस बीच कांग्रेस ने जीआईएस-23 को ग्लोबल इवेंट समिट करार दिया और आरोप लगाया कि इसका आयोजन जनता के पैसे बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है। एआईसीसी के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ तो जीआईएस से पहले 21 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने का दावा कर रही है और दूसरी तरफ इसके आयोजन पर बड़ी रकम भी खर्च कर रही है।

सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने शिखर सम्मेलन के लिए कुछ इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों को भी शामिल किया है और अब उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसी एजेंसियों को कितना पैसा दे रही है। हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा, "अखिलेश यादव की साजिशे नाकाम हो चुकी हैं। 

वह हताश हो रहे हैं और यह उनके बयानों में दिखता है। सपा को यह पता होना चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल है।" उन्होंने कहा, वह अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के लिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्हें समस्या है कि भाजपा बुलेट ट्रेन की गति से विकास कर रही है और लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस जवाब देने लायक भी नहीं है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , Global Investors Summit , GIS , Global Investors Summit 2023 , GIS 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD