Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्जरी कराने के लिए दुबई और दोहा टूर्नामेंट से बाहर हुईं ओन्स जाबौर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Ons Jabeur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Feb 2023

Last updated on: Feb 08, 2023, 00:00 IST

ट्यूनीशिया की दुनिया की तीसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी ओन्स जाबौर ने बुधवार को दोहा और दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से बाहर होने की घोषणा की, जो इस महीने के अंत में होने वाले हैं। जाबौर ने कहा कि उन्हें एक छोटी सी सर्जरी से गुजरना है लेकिन उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जाबौर ने कहा, मेरी स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखने के लिए मेरी मेडिकल टीम ने फैसला किया है कि कोर्ट पर वापस आने और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होने के लिए मुझे एक छोटी सी सर्जरी कराने की आवश्यकता है। कतर ओपन 13 से 18 फरवरी तक होना है जबकि दुबई चैंपियनशिप 19 फरवरी से 4 मार्च तक होनी है। 

उन्होंने कहा, मुझे दोहा और दुबई टूर्नामेंट से बाहर होना होगा और यह मेरा दिल तोड़ने वाला फैसला है। मैं उन सभी प्रशंसकों से माफी मांगना चाहती हूं जिन्होंने मेरा इंतजार किया है। मैं वादा करती हूं कि मैं आपके पास मजबूत और स्वस्थ होकर लौटूंगी।"ट्यूनीशियाई ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में संघर्ष किया था क्योंकि वह दूसरी सीड के रूप में रॉड लेवर एरिना पर मार्केटा वोंद्रोसोवा से दूसरे दौर में हार गई थीं। 

28 वर्षीय जाबौर के लिए 2022 एक यादगार वर्ष था क्योंकि वह विश्व रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गई और विंबलडन और यूएस ओपन दोनों में फाइनल में पहुंची थीं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Ons Jabeur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD