Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

गुजरात में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Gujrat, Surendranagar, Surendranagar Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुरेंद्रनगर (गुजरात) , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस को शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें कार के दरवाजों को टूल की मदद से काटना पड़ा। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, सुबह-सुबह एक ईको कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।साबरकांठा जिले के मोडासा तालुका के वोल्वो गांव के रहने वाले सभी मृतक खांट परिवार के सदस्य थे। 

वे राजकोट की ओर जा रहे थे, तभी सुरेंद्रनगर जिले के आया गांव के पास यह हादसा हो गया। एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण हुई होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक खड़ा था या अचानक उसने ब्रेक लगा दिया।

ईको कार चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक में जा घुसा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान धीरूभाई खांट (55), वसंतभाई खांट (25), कालिदास खांट (40) और अजय (16) के रूप में हुई है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Gujrat , Surendranagar , Surendranagar Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD