Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

रविचंद्रन अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज : उस्मान ख्वाजा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Ravichandran Ashwin, Usman Khawaja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज, विशेषकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर बहुत सारी बातें हुई हैं। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 449 विकेटों में से 226 विकेट बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट कर आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इन-फॉर्म बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्डस में शेन वार्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता था। 

वह जानते हैं कि 9 फरवरी से नागपुर में अश्विन के खिलाफ उनका मुकाबला सबसे निर्णायक मैच में से एक होगा। उन्होंने कहा, अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह बहुत कुशल हैं, उनके पास बहुत सारी विविधताएं हैं। वह क्रीज का भी काफी अच्छा उपयोग करते हैं। यदि आप मुझसे वही सवाल पूछते जब मैं छोटा था, तो शायद मैं जवाब नहीं दे पाता। 

बहुत सी बातें ऐसी हैं, क्योंकि मैं वास्तव में यह नहीं सीख पाया कि ऑफ स्पिनरों का सामना कैसे करना है। उन्होंने सोमवार को 'द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' से कहा, "लेकिन यह वास्तव में उन अच्छी चुनौतियों में से एक है। यहां की पिचों से स्पिनरों को मदद मिलेगी। तो इन सब पर अच्छे से काम करने की जरूरत है। 

साथी ही मैं उनके खिलाफ कैसे खेलूंगा, इस पर भी विचार करने की जरूरत है।"ख्वाजा ने 2022 में 78.46 की औसत से 1020 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारतीय परिस्थितियों में अपनी पहली पारी में कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

ख्वाजा 2013 और 2017 में भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्हें मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने कहा, वह उस तरह के गेंदबाज नहीं हैं, जो बार-बार एक ही काम करेंगे, वह आपको बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। इसलिए मैं इसके लिए उत्सुक हूं। 

चार टेस्ट मैच लंबा समय है, इसलिए उम्मीद है कि मैं बेहतर कर सकता हूं। ख्वाजा ने कहा कि भारतीय स्पिनरों का सामना करना ज्यादा मुश्किल होगा, जब वे टर्निग पिच पर नई गेंद से गेंदबाजी करेंगे। अगर यह एक अच्छा विकेट है, तो नई गेंद शायद बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो। लेकिन भारत में पिच की स्थिति अलग होती है और आपको नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले स्पिनर मिल जाते हैं, यह शायद कहीं भी बल्लेबाजी करने का सबसे कठिन समय होता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Ravichandran Ashwin , Usman Khawaja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD