Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

रायबरेली में ट्रक से टकराई एसयूवी, तीन की मौत

Hadsa India, Hadsa, Rae Bareli, Uttar Pradesh, Hadsa Uttar Pradesh, Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरावां इलाके में एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। एसयूवी में सवार सभी यात्री फतेहपुर जिले के खागा के रहने वाले थे और लखीमपुर खीरी से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। 

एसएचओ, बछरावां, एन.एस. कुशवाहा ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एसयूवी तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी धातु के चकनाचूर ढ़ेर में तब्दील हो गई। एसएचओ ने कहा कि बाद में दमकलकर्मियों के साथ एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से यात्रियों को बाहर निकाला।

एसएचओ ने कहा, हमने एसयूवी से पांच लोगों को निकाला, जो अचेत अवस्था में थे। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान राजेश सिंह (49), अनुग्रह प्रताप सिंह (39) और प्रताप भान गप्पू (39) के रूप में हुई है, जबकि सुरेश अग्रहरी और राज कुमार सिंह को लखनऊ रेफर किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि सभी फतेहपुर के किसान थे। फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घायल हुए राजकुमार सिंह ने कहा, हम कछुआ गति से चल रहे थे, जबकि ट्रक चालक नशे में लग रहा था। हमारी एसयूवी एक ट्रैवलिंग एजेंसी से किराए पर ली गई थी।

 

Tags: Hadsa India , Hadsa , Rae Bareli , Uttar Pradesh , Hadsa Uttar Pradesh , Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD