Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य के 1294 स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने के लिए 130.75 करोड़ रुपए की रकम मंज़ूर : हरजोत सिंह बैंस

52.23 करोड़ रुपए की पहली किस्त की जारी

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jan 2023

Last updated on: Jan 31, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा व्यवस्था को समय के साथी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के मूलभूत ढांचे को और मज़बूत करने के लिए राज्य 1294 स्कूलों में 1741 नए क्लासरूम बनाने के लिए 130.75 करोड़ रुपए की रकम मंज़ूर की गई है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ बताया कि मंज़ूर हुई अनुदान राशि की पहली किस्त के तौर पर 52.23 करोड़ रुपए की राशि ई-ट्रांसफर के द्वारा जि़लों में भेज दी गई है।स. बैंस ने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्राथमिक क्षेत्र घोषित किया है, जिसके अंतर्गत स्कूलों की इमारतों को शानदार बनाना और हरेक कक्षा के लिए अलग-अलग कमरा मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।  

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जि़ला अमृतसर के 191 स्कूलों के लिए 251 क्लासरूम, जि़ला बरनाला के 27 स्कूलों के लिए 35 क्लासरूम, जि़ला बठिंडा के 48 स्कूलों के लिए 73 क्लासरूम, जि़ला फरीदकोट के 37 स्कूलों के लिए 51 क्लासरूम, जि़ला फतेहगढ़ साहिब के 5 स्कूलों के लिए 6 क्लासरूम, जि़ला फाजि़ल्का के 152 स्कूलों के लिए 221 क्लासरूम, जि़ला फिऱोज़पुर के 72 स्कूलों के लिए 93 क्लासरूम, जि़ला गुरदासपुर के 61 स्कूलों के लिए 75 क्लासरूम, जि़ला होशियारपुर के 81 स्कूलों के लिए 96 क्लासरूम, जि़ला जालंधर के 21 स्कूलों के लिए 25 क्लासरूम, जि़ला कपूरथला के 23 स्कूलों के लिए 28 क्लासरूम, जि़ला लुधियाना के 74 स्कूलों के लिए 126 क्लासरूम, जि़ला मलेरकोटला के 14 स्कूलों के लिए 19 क्लासरूम, जि़ला मानसा के 28 स्कूलों के लिए 37 क्लासरूम, जि़ला मोगा के 17 स्कूलों के लिए 24 क्लासरूम, जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के 69 स्कूलों के लिए 96 क्लासरूम, जि़ला पठानकोट के 11 स्कूलों के लिए 11 क्लासरूम, जि़ला पटियाला के 89 स्कूलों के लिए 108 क्लासरूम, जि़ला रूपनगर के 38 स्कूलों के लिए 41 क्लासरूम, जि़ला संगरूर के 46 स्कूलों के लिए 66 क्लासरूम, जि़ला मोहाली के 44 स्कूलों के लिए 68 क्लासरूम, जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के 62 स्कूलों के लिए 78 क्लासरूम और जि़ला तरनतारन के 84 स्कूलों के लिए 113 क्लासरूम बनाने के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।  

स. बैंस ने कहा कि उनका सपना पंजाब की स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके इसको विश्व स्तरीय बनाने का है, जिसके पहले पड़ाव के दौरान स्कूलों की इमारतों को शानदार रूप दिया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि आने वाले समय के दौरान सभी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था के सुधार की ओर भी ध्यान दिया जाएगा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD