Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

 Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Murali Vijay, Murali Vijay Retired, Murali Vijay Retirement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। विजय ने आखिरी बार 2018 पर्थ टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि उनकी राज्य की टीम तमिलनाडु के लिए उनका आखिरी प्रदर्शन दिसंबर 2019 में रणजी ट्रॉफी में हुआ था। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए एक आधिकारिक बयान में कहा, आज, मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं। 2002-2018 की मेरी यात्रा मेरे जीवन का सबसे शानदार वर्ष रहा है, क्योंकि यह खेल के उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान था। 

भारत के लिए अपने 61 टेस्ट में, विजय ने 38.29 की औसत से 3982 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल थे। वो 2014 के इंग्लैंड के टेस्ट दौरे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। उन्होंने भारत के लिए 17 वनडे और नौ टी20 में भी भाग लिया, जिसमें क्रमश: केवल 339 और 169 रन बनाए। 

उन्होंने कहा, "मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) और चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा मुझे दिए गए अवसरों के लिए आभारी हूं।"उन्होंने आगे कहा, "मेरी टीम के सभी साथियों, कोचों, मेंटर्स और सहयोगी स्टाफ के साथ पल बिताना सौभाग्य की बात है, और मैं आप सभी को मेरे सपने को हकीकत में बदलने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। 

अपने प्रथम श्रेणी करियर में, विजय ने 135 मैच खेले हैं, जिसमें 9205 रन बनाए हैं, जिसमें 25 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में, विजय 2010, 2011 और 2018 में ट्रॉफी जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के अभिन्न सदस्य थे। 

विजय ने कहा, क्रिकेट प्रशंसकों ने अंतर्राष्ट्रीय खेल के उतार-चढ़ाव बाद भी मेरा समर्थन किया है। मैं हमेशा उन पलों को संजो कर रखूंगा जो मैंने आप सभी के साथ बिताए हैं और आपका समर्थन हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने आगे कहा, अंत में, मैं अपने परिवार और दोस्तों को मेरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

उनके बिना मैं वह हासिल नहीं कर पाता जो आज मेरे पास है। उन्होंने बताया, मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैं क्रिकेट की दुनिया में नए अवसरों की खोज करूंगा, जहां मैं उस खेल में भी भाग लेना जारी रखूंगा जिसे मैं प्यार करता हूं और नए वातावरण में खुद को चुनौती दे सकता हूं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Murali Vijay , Murali Vijay Retired , Murali Vijay Retirement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD