Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

एलपीयू अपने कैंपस में जियो ट्रू 5जी सेवाएं देने वाला भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय बना

अब एलपीयू भारत की एकमात्र यूनिवर्सिटी है, जो जियो ट्रू 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jan 2023

Last updated on: Jan 28, 2023, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भारत की ऐसी एकमात्र यूनिवर्सिटी बन गई है, जिसके कैंपस में 5जी जियो सेवाएं  हैं। विद्यार्थियों  इस खबर की घोषणा जिओ की शीर्ष लीडरशिप टीम ने विश्वविद्यालय के शांति देवी मित्तल सभागार में आयोजित एक शानदार समारोह के दौरान  की ।

जियो के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री टीपीएस वालिया ने सूचना देते कहा कि एलपीयू और जियो का एक लंबा संबंध है: “भारत का पहला 4जी सक्षम विश्वविद्यालय एलपीयू था और मुझे खुशी है कि क्रांतिकारी 5जी तकनीक भी सबसे पहले एलपीयू से ही शुरू की जा रही है। भारत भर में, आई आई टी  मुंबई और एलपीयू ही एकमात्र विश्वविद्यालय परिसर हैं जिनमें 5जी सुविधाएं हैं। 

हालाँकि, पूर्ण कवरेज के संदर्भ में, यह केवल एलपीयू कैंपस ही है, जिसमें व्यापक कवरेज है। श्री वालिया ने यह भी घोषणा की कि एलपीयू कैंपस में सभी  उपयोगकर्ताओं  को 1 जीबीपीएस तक  की  गति के साथ असीमित 5जी डेटा  मुफ्त मिलेगा।जियो ने एलपीयू कैंपस के हर कोने को कवर किया है जिसमें इसके सभी ब्लॉक, विभाग, हॉल, हॉस्टल, ईटिंग जॉइंट, क्लासरूम, फन जोन, खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण केंद्र, अनुसंधान एवं विकास केंद्र, मेडिकल सेटअप आदि  शामिल हैं।

एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने साझा किया: “एलपीयू परिसर में इस 5जी सेवा के लॉन्च के साथ, हजारों इच्छुक विद्यार्थी, जो सभी भारतीय राज्यों और 50+ देशों से यहां अध्ययन करते हैं, लाभान्वित होंगे। डॉ मित्तल ने कहा कि एलपीयू के विद्यार्थी अब उन्नत अध्ययन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी, ऑटोमेशन, ई-गवर्नेंस, हेल्थकेयर, कृषि, पर्यटन, आईटी, आईटीईएस और अन्य शोध कार्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि, जियो  ट्रू 5जी का तीन गुना फायदा  है जो इसे भारत में एकमात्र 'ट्रू 5जी नेटवर्क' बनाता है। यह 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ एक स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर है, तथा  यह 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD