Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वेस्टइंडीज क्रिकेट के मेंटॉर बने ब्रायन लारा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cricket West Indies, CWI, Brian Lara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट जोंस (एंटीगा) , 27 Jan 2023

Last updated on: Jan 27, 2023, 00:00 IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमों का मेंटॉर बनाया है। वह बोर्ड की एकेडमी का भी काम-काज देखेंगे। बोर्ड के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, "लारा सभी कोचों की मदद करेंगे और खिलाड़ियों को तकनीकी सलाह देंगे, ताकि उनका खेल सुधर सके। वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। 

हमें पूरी उम्मीद है कि उनके निर्देशन में हमारी टीमें अच्छा करेंगी।"लारा ने इससे पहले टीम के कोचों और खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में समय बिताया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह खिलाड़ियों को मानसिक और रणनीतिक रूप से मदद कर सकेंगे। लारा जिम्बाब्वे में वेस्टइंडीज के टेस्ट दल के साथ जुड़ चुके हैं। 

वह टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच करने वाली कमेटी के सदस्य भी हैं। लारा के कार्यकाल का अभी समय निर्धारित नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस साल में होने वाले वनडे विश्व कप तक इस पद पर जरूर रहेंगे। हालांकि इस दौरान वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने रहेंगे। 

क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार लारा ने 17 वर्षों के अपने करियर में 131 टेस्टों में 11,953 रन और 299 वनडे में 10,405 रन बनाये। उन्होंने 34 टेस्ट शतक और 48 अर्धशतक बनाये। उनके नाम नाबाद 400 रन का भी विश्व रिकॉर्ड है। वनडे में उन्होंने 19 शतक और 63 अर्धशतक बनाये।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cricket West Indies , CWI , Brian Lara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD