Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भगवंत मान सरकार ने पहले दस महीनों में ऐतिहासिक फ़ैसले लिए-ब्रम शंकर जिम्पा

‘‘25 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियाँ और 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देना मान सरकार की बड़ी उपलब्धि’’

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, #RepublicDay, #26january, Republic Day, 74th Republic Day, 74th Republic Day of India, 26 january
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

स्थानीय पुलिस लाईन स्टेडियम में देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जि़ला स्तरीय समागम में अपने संबोधन के दौरान पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री श्री ब्रम शंकर शर्मा (जिम्पा) ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पहले दस महीनों में ही लोक हित के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले लिए हैं। 

इन फ़ैसलों को विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि 25 हज़ार से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ, भ्रष्टाचार के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए ज़ीरो टॉलरैंस नीति, राज्य के लोगों को 300 यूनिट प्रति माह मुफ़्त बिजली, घरों के नज़दीक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आम आदमी क्लीनिक प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक एक पेन्शन स्कीम सफलतापूर्वक लागू करके सरकार ने सरकारी पैसे को बचाया है और यह पैसा लोक हित के कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।  

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल होते हुए राजस्व मंत्री ने राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की। उन्होंने देश निवासियों, पंजाबियों और ख़ास तौर पर संगरूर निवासियों को इस अहम दिवस की बधाई दी। देश की हथियारबंद फौजें के उन बहादुर शूरवीरों को भी उन्होंने बधाई दी जो देश की अखंडता और एकता की रक्षा कर रहे हैं।  

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन आज पंजाब बिजली, कृषि, शिक्षा, लॉ एंड ऑर्डर, नागरिक सेवाओं, बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, गाँवों के सर्वांगीण विकास, पंचायती ज़मीन से नाजायज़ कब्ज़े छुड़ाने, स्वास्थ्य, निवेश समर्थकीय माहौल सृजन करने और उद्योग के क्षेत्र में नाम कमा रहा है।उन्होंने इस बात पर खुशी अभिव्यक्त की और गर्व महसूस किया कि उनको पंजाब के अब तक के सबसे लोकप्रिय और लोक हितैषी मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले से संबंधित निवासियों को संबोधन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल के स्वरूप राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 27 जनवरी से कुल 500 आम आदमी क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित किये जा रहे हैं। पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के यत्नों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने ब्लॉक से राज्य स्तर तक ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2022’ करवाईं, जिसमें 3 लाख के करीब खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और 9961 विजेता खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ रुपए की ईनामी राशि बाँटी गई।  

अपने महकमे राजस्व विभाग के बारे में जिम्पा ने बताया कि घरेलु तक्सीम करने की प्रक्रिया को असरदार और प्रभावी बनाने के लिए पंजाब सरकार ने एक वेबसाईट शुरू की है, जिससे सीमा रेखा करवानी सुविधाजनक होगी और ज़मीन की खरीद एवं बिक्री में आसानी होगी।उन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के मकसद से 1090 नए पटवारियों की भर्ती मुकम्मल की गई है और मंत्री मंडल द्वारा पटवारियों के 710 और नए पद भरने की मंजूरी दी गई है। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर लोक समर्थकीय सुधार लागू किये जाएंगे और इस ओर वह पूरी मेहनत और लगन से यत्न कर रहे हैं।राज्य सरकार के एक और दूरदर्शी कदम के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की स्कूली शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए सरकार ने 100 स्कूल ऑफ ऐमिनेंस की शुरुआत की है। 

उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा की प्रफुल्लित करने के लिए राज्य भर में 21 फरवरी 2023 तक सभी बोर्ड पंजाबी भाषा में लिखने ज़रूरी बनाने की मुहिम की शुरुआत की गई है।अपने संबोधन के शुरुआत में श्री जिम्पा ने कहा कि आज़ादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हो जाने से गणराज्य की स्थापना हुई और हमें दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र होने का गौरव हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि आज के दिन भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेदकर के योगदान को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।  

इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री जिम्पा ने पुलिस लाईन में एम.एल.ए संगरूर नरिन्दर कौर भराज, एम.एल.ए लहरा बरिन्दर कुमार गोयल समेत शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किये। स्टेडियम में राष्ट्रीय झंडा लहराने के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट के अंतर्गत अलग-अलग टुकडिय़ों से सलामी ली। पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को दिखाने वाली झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी।  

समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित करने की रस्म अदा की। इसके उपरांत अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देश-भक्ति पर आधारित प्रोग्राम की पेशकारी की गई, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। स्कूली छात्राओं द्वारा पेश लोक नाच गिद्दा विशेष आकर्षण का केंद्र बना।  

इसके उपरांत ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीनें और दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल बाँटे। इस मौके पर मुख्य मेहमान द्वारा जि़ला संगरूर के अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली शख़्िसयतों को जि़ला स्तरीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कैबिनेट मंत्री द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों की पेशकारी से प्रभावित होते हुए तारीख़ 27 जनवरी को उन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया जिनके द्वारा आज के समागम में हिस्सा लिया गया था।जि़ला प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर श्री जतिन्दर जोरवाल और एसएसपी श्री सुरेंद्र लाम्बा द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर शर्मा को सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर श्री ब्रम शंकर शर्मा की धर्मपत्नी विभा शर्मा, संगरूर से विधायक नरिन्दर कौर भराज, विधायक विधान सभा क्षेत्र लहरा बरिन्दर कुमार गोयल, डिप्टी कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, आई.जी. पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना, एस.एस.पी. सुरेंद्र लाम्बा, मोरीशस की हाई कमिश्नर मैरी कलेयर जे. मौंटी, चेयरमैन जि़ला योजना समिति गुरमेल सिंह घराचों, चेयरमैन पंजाब गऊ सेवा आयोग अशोक कुमार सिंगला, सहायक एडवोकेट जनरल रविन्दर सिंह, एडवोकेट दलजीत सिंह, सरबजीत सिंह, बाबा भुपिन्दर सिंह पटियाला, सुनील चड्ढा, ए.डी.सी. (ज) अनमोल सिंह धालीवाल, ए.डी.सी. (विकास) वरजीत वालीया, सहायक कमिश्नर नितेश जैन, एस.डी.एम. नवरीत कौर सेखों, सहायक कमिश्नर देवदर्शदीप सिंह, जुडिशियल, प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आदरणीय, स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , #RepublicDay , #26january , Republic Day , 74th Republic Day , 74th Republic Day of India , 26 january

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD