Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बने आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ben Stokes, ICC Mens Test Cricketer of the Year 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2023

Last updated on: Jan 26, 2023, 00:00 IST

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 बन गए हैं। इससे दो दिन पहले उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2022 का कप्तान चुना गया था। स्टोक्स इस पुरस्कार को जीतने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

एलिस्टेयर कुक (2011) और जो रुट (2021) ने इससे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। स्टोक्स ने इस पुरस्कार के लिए मुकाबले में हमवतन जानी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा को पीछे छोड़ा। इन सभी ने आईसीसी टेस्ट एकादश 2022 में जगह बनायी थी। 

स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ 2022 में इंग्लैंड की किस्मत को बदल डाला। उनके कप्तान बनने से पहले इंग्लैंड पिछली चार सीरीज में हार गया था और पिछले 17 टेस्टों में से से एक ही जीत पाया था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने घर पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीती, भारत को बमिर्ंघम में एकमात्र टेस्ट में हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कराई और पाकिस्तान को दिसम्बर में उसी की जमीन पर 3-0 से रौंद दिया। 

स्टोक्स का न केवल कप्तानी में बल्कि बल्ले और गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने दो शतकों और चार अर्धशतकों के सहारे 870 रन बनाये और 31.19 के औसत से 26 विकेट लिए। उन्होंने साल भर 26 छक्के लगाए और 100 चौकों से थोड़ा पीछे रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ben Stokes , ICC Mens Test Cricketer of the Year 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD