Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया ने मैकग्रा 'आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर' जीता पुरस्कार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Tahlia McGrath, ICC Womens T20I Cricketer of the Year 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्रा को बुधवार को 2022 के लिए आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में चुना गया। वह यह पुरस्कार जीतने वाली मेग लैनिंग, बेथ मूनी और एलिसा हीली के बाद ऑस्ट्रेलिया की चौथी महिला क्रिकेटर बनीं। ताहलिया ने 16 मैचों में 62.14 की औसत से 435 रन बनाए और 2022 में अपनी तेज गेंदबाजी से 13 विकेट चटकाए। 

उन्होंने भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, पाकिस्तान की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर निदा डार और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को हराकर पुरस्कार अपने नाम किया। ताहलिया ने कहा, "आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब हासिल करना एक अविश्वसनीय सम्मान है। 

खासकर जब दुनिया भर में इतने सारे अविश्वसनीय खिलाड़ी खेल को अगले स्तर तक ले जा रहे हैं।"उन्होंने कहा, "टी20 प्रारूप में टीम के लिए यह एक अच्छा साल रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतना और भारत को भारत में मात देना। 

यह साल का अंत करने का एक बहुत अच्छा तरीका था। अक्टूबर 2021 में अपने टी20 डेब्यू के बाद से, ताहलिया ने 2022 में सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच मैचों में 42.66 की औसत से 128 रन बनाए और वर्तमान में शीर्ष क्रम की टी20 बल्लेबाज हैं। 

उन्होंने एडिलेड में महिला एशेज श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने केवल 49 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए, जो उसका सर्वोच्च टी20 स्कोर है। उनकी शानदार पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया था। इससे पहले, ताहलिया ने भी गेंद से अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि उन्होंने अपने चार ओवरों में 3/26 विकेट लेकर इंग्लैंड को 169/4 पर रोक दिया। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग के साथ 18 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Tahlia McGrath , ICC Womens T20I Cricketer of the Year 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD