Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित डबल्स के फाइनल में पहुंचीं

Sports News, Tennis, Tennis Player, Australian Open, Australian Open 2023, Sania Mirza, Rohan Bopanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने मंगलवार को आस्ट्रेलियन ओपन 2023 मिश्रित डबल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी-ब्रिटिश जोड़ी देसिरा क्रॉजिक और नील स्कूप्स्की को सेमीफाइनल में हरा दिया। सानिया और बोपन्ना ने दो बार की विंबलडन चैम्पियन जोड़ी देसिरा-स्कूपस्की को कड़े संघर्ष में 7-6(5), 6-7(5), 10-6 से हराया। 

भारतीय जोड़ी आस्ट्रेलिया की ओलिविया गडेकी और मार्क पोलमैन्स और ब्राजील की जोड़ी लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी। पांच साल में यह पहली बार होगा, जब किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में भारतीय प्रतिनिधित्व होगा।बोपन्ना ने 2018 में हंगरी की टिमिया बाबोस के साथ आस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन हार गए थे। 

सानिया छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन के रूप में अपना आखिरी मेजर इवेंट खेल रही हैं और इस महीने की शुरूआत में उन्होंने घोषणा की थी कि वह दुबई टेनिस चैंपियनशिप में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगी, जो डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट है और 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। युगल वर्ग में उनके छह प्रमुख खिताब हैं - महिला युगल में तीन और मिश्रित युगल में इतने ही - 2009 में उनकी पहली जीत के साथ, जब उन्होंने आस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल खिताब जीतने के लिए महेश भूपति के साथ भागीदारी की थी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Australian Open , Australian Open 2023 , Sania Mirza , Rohan Bopanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD