Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोहम्मद सिराज आईसीसी वनडे रैंकिंग में नए नंबर-1 गेंदबाज बने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammed Siraj, ICC ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पछाड़कर गेंदबाजों की आईसीसी मेन्स वनडे प्लेयर रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। यह सिराज के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि है, जो केवल पिछले साल फरवरी में प्रारूप से तीन साल के अंतराल के बाद भारत की वनडे टीम में लौटे थे और यहां तक कि मंगलवार को 2022 के लिए मेन्स वनडे टीम आफ द ईयर में भी नामित किया गया था। 

जनवरी 2019 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर 76 रन देने पर सिराज का शीर्ष पर पहुंचना अधिक आश्चर्यजनक है। वनडे में अपनी वापसी के बाद से, 28 वर्षीय सिराज ने 20 मैचों में 37 विकेट लिए हैं और भारत के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। 

2023 के शुरूआती दिनों में पहले दस ओवरों में गेंद के साथ महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए क्रिकेट की दुनिया से प्रशंसा अर्जित की है। सिराज ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट लिए और हैदराबाद में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में पूरी हुई श्रृंखला के शुरूआती मैच में 46 रन देकर चार विकेट लिए। 

इसका मतलब है कि सिराज 729 रेटिंग अंकों के साथ वनडे गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, भले उनकी हेजलवुड पर बढ़त आस्ट्रेलियाई की तुलना में सिर्फ दो रेटिंग अंक अधिक है। पुरुषों की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर एक होने वाले अन्य भारतीय गेंदबाज कपिल देव, मनिंदर सिंह, अनिल कुंबले, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह हैं। 

मोहम्मद शमी वनडे गेंदबाजों की नई सूची में 11 स्थान की छलांग के साथ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चाइनामैन कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सीरीज में छह-छह विकेट लेकर फायदा उठाया है। कुलदीप जहां 21वें से 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं ठाकुर पांच स्थान आगे बढ़कर 35वें स्थान पर हैं।

तेज गेंदबाज आलराउंडर हार्दिक पांड्या तीनों लिस्ट में आगे बढ़े हैं। बल्लेबाजों में वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में 80वें स्थान पर पहुंचने के लिए 26 पायदान की छलांग लगाई हैं और आलराउंडरों की सूची में 32वें से 17वें स्थान पर आ गए हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार लेने के बाद फार्म में चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं, क्योंकि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज घर में उनके खिलाफ शानदार दोहरा शतक और एक शतक लगाने के बाद 20 पायदान की छलांग लगाकर पहली बार टॉप टेन रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गया है। 

गिल करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली से आगे हैं, जो सातवें स्थान पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने तेज शतक के बाद दो पायदान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, लेकिन अब शीर्ष 10 की सूची में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammed Siraj , ICC ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD