Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोहित शर्मा ने एकदिवसीय शतक आकड़ों पर प्रसारकों की आलोचना की

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shardul Thakur, 3rd ODI, India, New Zealand, India Vs New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 25 Jan 2023

Last updated on: Jan 25, 2023, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एकदिवसीय शतक आंकड़ों को लेकर प्रसारकों की आलोचना करते हुए कहा कि सही चीजें दिखाने की भी जरूरत है। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कल शतक बनाया तो प्रसारकों ने आंकड़े ़फ्लैश किये कि यह भारतीय कप्तान का 19 जनवरी 2020 के बाद से पहला शतक है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में रोहित ने 85 गेंद में 101 रन बनाए। आंकड़े सही हैं लेकिन रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सही तस्वीर नहीं दिखाता है क्योंकि विभिन्न कारणों से इस अवधि के दौरान बहुत कम वनडे खेले गए। रोहित वनडे क्रिकेट की अपनी हालिया फॉर्म को लेकर हुई बयानबाजी पर निराशा व्यक्त की है। 

जब उनसे वनडे शतकों में तीन साल के गैप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विस्तार से बताया कि वह पिछले तीन सालों में कम वनडे खेले हैं, क्योंकि उस समय 2021 और 2022 टी20 विश्व कप को महत्व दिया गया। रोहित ने कहा, "मैंने तीन साल में केवल 12 वनडे खेले। तीन साल सुनने में बहुत बड़े लगते हैं लेकिन मैंने इन सालों में केवल 12 या 13 वनडे खेले, अगर मैं गलत नहीं हूं तो।

मैं जानता हूं कि यह ब्रॉडकास्ट में दिखाया गया था लेकिन कई बार हमें सही चीज भी दिखाने की जरूरत है। पिछले पूरे साल हम वनडे क्रिकेट नहीं खेले क्योंकि टी20 क्रिकेट पर अधिक फोकस था। कभी कभी थोड़ा वो हमको ध्यान रखना चाहिए, ब्रॉडकास्टर को भी सही चीज दिखानी चाहिए।"

"वापसी मतलब क्या मैं समझा नहीं? आप तीन साल की बात कर रहे हैं, इसमें से आठ महीने तो हम कोविड-19 की वजह से घर में रहे। कहां पर मैच हो रहे थे? और पिछले साल हमने केवल टी20 क्रिकेट खेला। टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के अलावा शायद ही कोई बेहतर बल्लेबाजी कर रहा है, उन्होंने दो टी20 शतक लगाए हैं, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने शतक लगाया है। 

टेस्ट क्रिकेट में मैंने श्रीलंका के खिलाफ केवल दो टेस्ट खेले। इसके अलावा मैं चोटिल था। पहले कृपया यह सब जांचिए और उसके बाद आप मेरी फॉर्म के बारे में मुझसे पूछ सकते हैं।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shardul Thakur , 3rd ODI , India , New Zealand , India Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD