Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईसीसी की 2022 टेस्ट टीम में ऋषभ पंत इकलौते भारतीय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rishabh Pant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Jan 2023

Last updated on: Jan 24, 2023, 00:00 IST

2022 की वनडे और टी20 टीमों का खुलासा करने के बाद, आईसीसी ने मंगलवार को पिछले साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम की सूची भी जारी की, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एकमात्र भारतीय हैं। पंत साल के अंत से दो दिन पहले एक गंभीर कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबर रहे हैं। 

पंत ने 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट क्रिकेट में 12 पारियों में 61.81 की औसत और 90.90 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए। साल में दो शतक और चार अर्धशतक केवल आधी कहानी बताते हैं, पंत की बल्लेबाजी की विस्फोटक प्रकृति ने पूरे साल उनकी टीम की पारी को गति देने में मदद की। 

उन्होंने 2022 में टेस्ट में 21 छक्के मारे और विकेट के पीछे छह स्टंपिंग किए और 23 कैच लपके। 25 वर्षीय पंत के 2023 में अधिकांश क्रिकेट एक्शन से चूकने की संभावना है। स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स, जिन्होंने 2022 में एक उल्लेखनीय आक्रामक मानसिकता का परिचय देकर इंग्लैंड की असाधारण कायापलट का नेतृत्व किया, उन्हें मेन्स टेस्ट टीम आफ द ईयर का कप्तान बनाया गया है। 

स्टोक्स की कप्तानी में, इंग्लैंड ने इंग्लैंड सीजन की शुरूआत में टीम की कमान संभालने के बाद से नौ मैच जीते। वह बल्ले और गेंद दोनों से भी प्रभावी थे। आलराउंडर ने दो शतक लगाए और वर्ष के दौरान छठे नंबर पर 36.25 की औसत से 870 रन बनाए। उन्होंने 2022 में विभिन्न भूमिकाओं में खुद का उपयोग करते हुए 26 विकेट लिए।दक्षिण अफ्रीका पर श्रृंखला जीत में उनकी गेंदबाजी विशेष रूप से प्रभावशाली थी, जिसमें उन्होंने केवल 15.70 की औसत से 10 विकेट लिए थे। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी जोड़ी के साथ-साथ वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट ने भी इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के साथ टीम में जगह बनाई। गेंदबाजी विभाग में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लियोन, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने अपनी-अपनी जगह पक्की की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rishabh Pant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD