Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जेसिका पेगुला को हराकर विक्टोरिया अजारेंका 10 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sports News, Tennis, Tennis Player, Jessica Pegula, Victoria Azarenka, Australian Open, Melbourne Semifinal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 24 Jan 2023

Last updated on: Jan 24, 2023, 00:00 IST

दो बार की आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने 10 साल के अंतराल के बाद मंगलवार को 1 घंटे 37 मिनट में नंबर 3 सीड अमेरिकी जेसिका पेगुला को 6-4, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अजारेंका 2013 के खिताबी मुकाबले के बाद से मेलबर्न में अपने पहले सेमीफाइनल में पहुंची हैं। 

वह 2020 यूएस ओपन के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल और कुल मिलाकर नौवां मुकाबला खेलेंगी। अंतिम चार में उसकी राह में विंबलडन चैम्पियन कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना हैं, जिन्होंने दिन में जेलेना ओस्तापेंको को सीधे सेटों में हराया। मंगलवार का परिणाम 2012 यूएस ओपन सेमीफाइनल में मारिया शारापोवा को हराने के बाद से अजारेंका की पहली शीर्ष 5 जीत है। 

इसके अलावा, वह आस्ट्रेलियन ओपन में 47 मुख्य ड्रा जीत के साथ आगे बढ़ी, ओपन युग में महिला एकल में सबसे अधिक जीत के लिए स्टेफी ग्राफ की बराबरी की। अजारेंका ने कहा, "उसकी स्थिरता और निरंतरता लाजवाब थी। मैं उनके बारे में केवल पिछले साल के बारे में नहीं कहूंगी, बल्कि मैं उससे पहले के सालों के बारे में भी कहूंगी। 

वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी रही हैं।"उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे यहां (एओ 2021 में) हराया था, इसलिए मैं निश्चित रूप से बदला लेना चाहती थीं। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मैं उन्हें प्यार करती हूं। हमारे बीच हर बार वास्तव में कड़ा मुकाबला होता है।"इगा स्वीयाटेक और कोको गॉफ की हार के बाद वल्र्ड नंबर 3 पेगुला ने खुद को सर्वोच्च रैंक के दावेदार के रूप में पेश किया। 

पेगुला ने कहा, "यह एक दिलचस्प एहसास है, मुझे लगता है। मैं अभी भी वास्तव में ऐसा महसूस नहीं कर रही हूं। मैं ड्रॉ को देखती हूं और आपके पास (एलेना) रिबाकिना है, जिन्होंने पिछले साल विंबलडन जीता था, आपके पास वीका (अजारेंका) हैं जो वास्तव में यहां अच्छा प्रदर्शन करती हैं।"

इससे पहले मौजूदा विम्बलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना ने पूर्व मेजर विजेता लातविया की जेलेना ओस्तापेंको को लगातार सेटों में हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 22वीं सीड कजाखस्तान की रिबाकिना ने 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन ओस्तापेंको को एक घंटे 19 मिनट में 6-2, 6-4 से पराजित किया और मेलबर्न पार्क के अंतिम चार में पहुंचने वाली कजाखस्तान की पहली महिला बन गयीं। 

ओस्तापेंको ने इससे पहले कजाख खिलाड़ी के खिलाफ करियर मुकाबलों में दबदबा बनाया था लेकिन मंगलवार को रिबाकिना ने अपनी लय कायम रखी। रिबाकिना ने दो दिन पहले विश्व की नंबर एक ईगा स्वीयाटेक को हराया था। रिबाकिना ने अपने तीसरे मैच अंक पर एस लगाते हुए जीत हासिल की।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Jessica Pegula , Victoria Azarenka , Australian Open , Melbourne Semifinal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD