Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

संसद का नया भवन अभी निर्माणाधीन, मौजूदा भवन में ही होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण - ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bhartiya Janta Party, Lok Sabha Speaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

आगामी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है इसलिए बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद भवन के वर्तमान यानी मौजूदा भवन में ही होगा। 

नए संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण की अटकलों को लेकर स्थिति साफ करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, संसद का नया भवन अभी निमार्णाधीन है। बजट सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के वर्तमान भवन में होगा। बिरला ने यह स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति संसद के मौजूदा भवन में ही दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 

आपको बता दें कि, इस बार का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और इसके 6 अप्रैल तक चलने की संभावना है। बजट सत्र के दौरान 14 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। परंपरा के मुताबिक,बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण देंगी। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bhartiya Janta Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD