Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब को सेहत, शिक्षा और विकास पक्ष से देश का बेहतरीन राज्य बनाना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य- डॉ. बलजीत कौर

किसी भी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं किया जायेगा - कैबिनेट मंत्री

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मानक सेहत सुविधाएं, शिक्षा और नौजवान पीढ़ी को अधिक से अधिक रोज़गार मुहैया करवाने के साथ-साथ पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। इन विचारों का प्रगटावा सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज स्थानीय बचत भवन में अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ ज़िले में चल रहे विकास कार्यों और भलाई स्कीमों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए रखी मीटिंग के दौरान किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत की कि पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने समूह विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी और तनदेही से अपनी सेवाएं निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाईं जा रही लोक भलाई स्कीमों का लाभ योग्य और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना यकीनी बनाया जाये और लोगों को बिना किसी दिक्कत-परेशानी से प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिल सके। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य को सेहत और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में देश का बेहतरीन क्षेत्र बनाना है जिसके लिए स्कूलों और अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री ने समूह विभागीय अधिकारियों को ज़िले में मुकम्मल होने वाले प्रोजेक्टों और पंजाब सरकार की हिदायतों पर लोक भलाई स्कीमों के लिए लगाए जा रहे कैंपों के बारे सम्बन्धित हलके विधायकों की हिस्सेदारी यकीनी बनाने के आदेश जारी किये। 

उन्होंने कहा कि हर हलके के विकास कामों के लिए सरकार की तरफ से मिलने वाली ग्रांट को पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से इस्तेमाल किया जाये। मीटिंग के दौरान विधायक सरदूलढ़ श्री गुरप्रीत सिंह बणांवाली, विधायक बुढलाडा श्री बुद्ध राम, विधायक मानसा डा. विजय सिंगला ने हलके से सम्बन्धित भलाई योजनाओं और विकास कामों के बारे कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया।

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानसा शहर के अंदर सिवरेज की समस्या से निपटने का काम प्रक्रिया अधीन है, जिसका बहुत जल्द हल कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को लड़की के विवाह पर मिलने वाली बकाया शगुन स्कीम की राशि जल्द जारी की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि ज़िले के अंदर गलत पाये जाने वाले राशन कार्ड धारकों की कटौती करके योग्य और जरूरतमंद परिवारों को ही सरकार की आटा दाल स्कीम का लाभ मुहैया करवाया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के लिए वचनबद्ध है और किसी भी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं किया जायेगा।

इस मौके पर डिप्टी कमिशनर श्रीमती बलदीप कौर ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर को पंजाब सरकार की लोक भलाई स्कीमों का योग्य और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुँचता करवाने और विकास कामों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से करवाने का भरोसा दिया।इस मौके पर एस. एस. पी. डा. नानक सिंह, चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड श्री चरनजीत सिंह अक्कांवाली, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) श्री उपकार सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) श्री टी. बैनिथ, एस. डी. एम. मानसा श्री प्रमोद सिंगला, सहायक कमिशनर श्री हरजिन्दर सिंह जस्सल के इलावा अन्य अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD