Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hashim Amla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। 39 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने सरे कंट्री क्लब को सूचित किया है कि वह 2023 काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। अमला ने काउंटी क्लब के साथ अपने अनुबंध के आखिरी सत्र 2022 में सरे को चैंपियनशिप जीतने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

अपने दो दशक लंबे करियर में, अमला ने सभी प्रारूपों में 34,104 रन बनाए हैं। 124 टेस्ट में 9,282 रन, जो अपने देश के लिए जैक्स कैलिस के बाद दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट में 28 शतक लगाए हैं। इसमें 2012 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 311 रन की पारी भी शामिल है, जो टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का पहला तिहरा शतक भी था। 

अमला सफेद गेंद के क्रिकेट में भी काफी सफल रहे, उन्होंने 181 एकदिवसीय मैचों में 27 शतकों सहित 8113 रन बनाए और 44 टी20 में 1,277 रन बनाए। कुछ महीने पहले उन्होंने एमआई केप टाउन में चल रहे टी20 में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होकर कोचिंग करियर की शुरूआत की। 

2019 एकदिवसीय विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के अभियान के समाप्त होने के बाद अमला ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बुधवार को उन्होंने आधिकारिक तौर पर सरे को सूचित किया कि वह 2022 में जीते गए खिताब की रक्षा करने में उनकी मदद करने के लिए वापस नहीं आएंगे। 

वो 2019 में सरे में फिर से शामिल हुए, 2013 और 2014 में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में काउंटी का प्रतिनिधित्व भी किया। वह पहले डबीर्शायर, हैम्पशायर, नॉटिंघमशायर और एसेक्स के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और दक्षिण अफ्रीका की घरेलू प्रतियोगिताओं में क्वा-जुलु नटाल, डॉल्फिन और केप कोबरा का भी प्रतिनिधित्व किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hashim Amla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD