Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हार्दिक पांड्या का आउट होना पूर्व क्रिकेटरों में बना बहस का मुद्दा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, 1st ODI, India, New Zealand, India Vs New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 18 Jan 2023

Last updated on: Jan 18, 2023, 00:00 IST

यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले वनडे में हरफनमौला हार्दिक पांड्या के अजीबोगरीब तरीके से आउट होने ने पूर्व क्रिकेटरों के बीच विवाद को जन्म दे दिया। यह विवाद भारत की पारी के 40वें ओवर हुआ, जब हार्दिक ने डेरिल मिचेल की गेंद को थर्ड मैन पर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ऑफ स्टंप पर लगी, लेकिन ऐसा लग रहा था, जैसे विकेटकीपर टॉस लाथम के दस्तानों से बेल्स नीचे गिरी है, लेकिन गेंद स्टंप के बेहद करीब से गुजरी और मैदानी अंपायरों ने रेफर कर दिया। 

टीवी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। रिप्ले में दिखा कि विकेटकीपर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम स्टंप के बेहद करीब थे। गिल्लियों के बहुत करीब उनके दस्ताने भी थे, जो गेंद के स्टंप के ऊपर से गुजरने के ठीक बाद चमकने लगते थे और कीपर द्वारा सफाई से उठा लिए गए थे। 

रिप्ले को एक बार फिर देखते हुए टीवी अंपायर ने यह जांचने की कोशिश की थी कि गेंद पहले लाथम के दस्ताने स्टंप में लगी थी या विकेट पर। वह अंतत: संतुष्ट थे कि गेंद से ही बेल्स नीचे गिरी थी, दस्तानों से नहीं। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, जो हार्दिक के आउट के समय अंग्रेजी कमेंट्री कर रहे थे, निर्णय के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे। 

ओह, यह आउट दे दिया गया है! डेरिल मिचेल को खुश होना चाहिए। क्योंकि, अगर आप फिर से एक नजर डालें कि कीपर के दस्ताने कहां हैं, जहां गेंद स्टंप के पास जा रही है, तो ऐसा लगता है जैसे गेंद स्टंप से कम से कम एक इंच ऊपर थी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने ट्वीट किया, गेंद और गिल्लियों के बीच स्पष्ट अंतर, गेंद दस्तानों के अंदर है, गिल्लियां अभी तक नहीं जली हैं, दस्तानों में गेंद जाने के बाद गिल्लियां जलीं, हार्दिक आउट नहीं थे। 

अगले ओवर में और एक बार फिर ऐसा हुआ, जब शुभमन गिल ने माइकल ब्रेसवेल को दो रन के लिए शॉट खेला तो गिल्लियां फिर जमीन पर गिर गईं। इस बार स्पष्ट था कि लेथम के दस्तानों द्वारा किए गए संपर्क के बाद गिल्लियां गिरी थीं। हार्दिक को 38 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा, शुभमन गिल के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी समाप्त हुई, जिसने 149 गेंदों में 208 रन बनाकर वनडे में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा और भारत को 50 ओवरों में 349/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , 1st ODI , India , New Zealand , India Vs New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD