Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की अध्यापक यूनियनों के साथ मीटिंगें

शिक्षा और वित्त विभागों के अधिकारियों को जायज़ माँगों संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jan 2023

Last updated on: Jan 18, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की अलग-अलग अध्यापक जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग करके उनकी समस्याओं और माँगों के बारे विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कंप्यूटर टीचर्ज यूनियन पंजाब, पंजाब स्टेट एडिड स्कूलज़ टीचर्ज एंड अदर एम्पलाईज़ यूनियन और 3704 अध्यापक यूनियन पंजाब के नुमायंदों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चली मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री ने अध्यापक जत्थेबंदियों की माँगों और मुद्दों, जिनमें से ज़्यादातर वेतन, पैंशन और तबादलों से सम्बन्धित थे, को धैर्यपूर्वक सुना। 

इस दौरान उन्होंने वित्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अध्यापक यूनियनों के मुद्दों के बारे विस्तार में चर्चा की और इनको तुरंत हल करने के लिये कहा।इस मौके पर वित्त मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को यूनियन नेताओं की तरफ से उठाईं माँगों सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि वह यूनियन नेताओं के साथ ज़रूरत पड़ने पर मीटिंगें करें जिससे जायज़ माँगों का उपयुक्त हल किया जा सके। 

स. चीमा ने वित्त विभाग के अधिकारियों को इन माँगों से सम्बन्धित वित्तीय प्रभाव के बारे रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा।मीटिंगों के दौरान यूनियनों ने वित्त मंत्री को माँग-पत्र भी सौंपे गए। स. चीमा ने जत्थेबंदियों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र को नयी बुलन्दियों पर ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने अध्यापकों से अपील की कि वह राज्य के हर विद्यार्थी को मानक शिक्षा देने के लिए सरकार की तरफ से किये जा रहे यत्नों का तन-मन से समर्थन करें।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD