Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय टीम के साथ समय समाप्त, अब विदेश में मौकों की तलाश: मुरली विजय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Murali Vijay
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

भारतीय टेस्ट ओपनर मुरली विजय ने कहा है कि उनका भारतीय टीम के साथ समय समाप्त हो चुका है और इस समय वह विदेश में खेलने के मौके तलाश रहे हैं। विजय ने आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व 2018 पर्थ टेस्ट में किया था और तमिलनाडु के लिए उनकी आखिरी प्रथम श्रेणी उपस्थिति दिसम्बर 2019 में रणजी ट्रॉफी मैच में थी। 

विजय ने स्पोर्ट्सस्टार पर एक साप्ताहिक शो में अपने टीम साथी डब्लू वी रमन को कहा, "मेरा बीसीसीआई के साथ समय पूरा हो गया है और मैं अब विदेश में मौके ढूंढ रहा हूं। मैं कुछ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना चाहता हूं।"भारत के लिए विजय ने 61 टेस्टों में 38.29 के औसत से 3982 रन बनाये हैं जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। 

वह 2014 के इंग्लैंड टेस्ट दौरे के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने 17 वनडे और नौ टी20 खेले जिसमें क्रमश: 339 और 169 रन बनाये। विजय ने 30 पार करने के बाद खिलाड़ियों के प्रति लोगों की सोच पर भी हैरानी जताई। उन्होंने साथ ही कहा कि अब मौके कम हैं और मुझे बाहर मौके ढूंढने पड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "आप उन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं जो आपके हाथ में हैं लेकिन आप अनियंत्रित चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते।"अपने प्रथम श्रेणी करियर में विजय ने 135 मैच खेले और 9205 रन बनाये जिसमें 25 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Murali Vijay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD