Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारतीय टीम में वापसी पर पृथ्वी शॉ ने दिखाए बधाई संदेश

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Prithvi Shaw
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2023

Last updated on: Jan 14, 2023, 00:00 IST

भारतीय टी20 टीम में वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ ने उन्हें मिलने वाले बधाई संदेश दिखाए हैं। पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। जुलाई 2021 में आखिरी बार भारत के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। 

शॉ ने इस ह़फ्ते रणजी ट्रॉफी में असम के विरुद्ध 383 गेंदों पर 379 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने घर पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाली टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा है। 

टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। के एल राहुल और अक्षर पटेल तो टी20 के अलावा वनडे दल का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि इन दोनों खिलाड़ियों को पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण छुट्टी दी गई है लेकिन रोहित और कोहली की अनुपस्थिति का कोई कारण नहीं बताया गया है।

नतीजतन पिछले दो टी20 विश्व कप में खेलने वाला भारतीय शीर्ष क्रम लगातार दूसरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। शॉ ने अपने मित्रों और प्रशंसकों से मिले बधाई संदेशों को अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल पर दिखाया। हालांकि कुछ समय पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए नजरअंदाज किये जाने पर शॉ ने शायरी का सहारा लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल पर उजैर हिजाजी की शायरी पोस्ट की थी, "किसी ने मुफ्त में पा लिया वो शख्स, जो मुझे हर कीमत पे चाहिए था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Prithvi Shaw

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD