Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्टीव स्मिथ इस साल की एशेज सीरीज से पहले काउंटी क्रिकेट खेलने को तैयार

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Steve Smith
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ इस साल होने वाली एशेज सीरीज की तैयारी के लिए इस साल बाद में अपने करियर में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। स्मिथ का 2022 सीजन सफल रहा है, वर्तमान में बिग बैश लीग (बीबीएले12) के 12वें सीजन में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलने के लिए तैयार है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला और बाद में व्हाइट-बॉल मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी जिसके बाद वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने शुक्रवार को बताया कि रविवार को सिक्सर्स के लिए खेल रहे स्मिथ की एशेज श्रृंखला से पहले काउंटी चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने के लिए ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ के प्रबंधन ने पुष्टि की है कि ससेक्स के साथ-साथ अन्य काउंटी टीमों के साथ चर्चा चल रही थी, लेकिन अभी तक कोई अनुबंध नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर विभिन्न आस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट्स द्वारा स्मिथ से संपर्क किया गया और उन्होंने एशेज से पहले एक काउंटी अनुबंध में अपनी रुचि की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह तीन या चार मैचों को खेलने में सक्षम हो सकते हैं।

यूके टेलीग्राफ ने पिछले महीने बताया था कि काउंटी पक्षों ने स्मिथ के साथ एक अल्पकालिक सौदे के बारे में अनौपचारिक बातचीत शुरू की थी। स्मिथ 2010 में टी20 ब्लास्ट में वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेले और उन्होंने सरे की दूसरी एकादश का भी प्रतिनिधित्व किया। स्मिथ अकेले आस्ट्रेलियाई नहीं हैं, जो एशेज से पहले ब्रिटेन में रेड बॉल मैच खेलेंगे। टीम के साथी मार्नस लाबुशेन, तेज गेंदबाज माइकल नेसर, सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस भी कॉउंटी में खेल रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD