Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महिला क्रिकेट का परिदृश्य बदल देगा अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप : सचिन तेंदुलकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Batswoman, ICC U19 Womens T20 World Cup, ICC U19 Womens T20 World Cup 2023, Sachin Tendulkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप में काफी दम है और इसमें दुनिया भर में महिला क्रिकेट का परिदृश्य बदल देने की क्षमता है। पहला अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 14 जनवरी से शुरू होगा और 16 टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए जूझेंगी। 

सभी 41 मैच बेनोनी और पोचेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे और फाइनल 29 जनवरी को होगा। सचिन ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए अपने कालम में लिखा, "सभी निगाहें अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप और महिला टी20 विश्व कप की तरफ शिफ्ट हो जाएंगी। 

महिला टी20 तो कई वर्षों से खेला जा रहा है लेकिन अंडर 19 विश्व कप पहली बार हो रहा है और इसमें काफी क्षमता है।" उन्होंने कहा, "यह महिला विश्व कप के परि²श्य को बदल देगा क्योंकि इससे युवा महिला क्रिकेटरों को सीखने और अनुभव के लिए बड़ा मंच मिलेगा। 

हालंकि महिला क्रिकेट ने लम्बी छलांग लगाई है लेकिन अब भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिन पर काम किया जाना बाकी है।" सचिन ने ज्यादा प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों को ढूंढने की जरूरत पर बल दिया जो इस अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप से हो सकता है। 

उन्होंने कहा, "जितना हम अपना आधार फैलाएंगे, उतना हम प्रतिभाएं ढूंढ पाएंगे जिसका सीधा असर खेल की गुणवत्ता पर पड़ेगा। मुझे लगता है कि पहला टूर्नामेंट यह सुनिश्चित करेगा। विभिन्न देशों में जूनियर क्रिकेट पर जोर दिया जाएगा। हमने यह देखा है कि क्रिकेट बोर्ड लड़कियों के लिए ज्यादा आयु वर्ग टूर्नामेंट घोषित कर चुके हैं या करने की योजना बना रहे हैं।"

सचिन ने विराट कोहली, बेन स्टोक्स, केन विलियम्सन, कैगिसो रबादा, शाहीन शाह आफरीदी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने पहले अंडर 19 विश्व कप में अपना प्रभाव छोड़ा और फिर आगे चलकर स्टार बने। ऐसा ही अंडर 19 विश्व कप से महिला क्रिकेट के साथ हो सकता है।

अपनी पसंदीदा टीम के बारे में सचिन ने शेफाली वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष अंडर 19 टीम पारम्परिक रूप से मजबूत है और पांच बार खिताब जीत चुकी है। इस टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद महिला टी20 विश्व कप 10 से 26 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होगा। 

सचिन ने कहा कि लगातार टूर्नामेंटों का दक्षिण अफ्रीका में गहरा प्रभाव होगा और उन्होंने साथ ही भारतीय टीम को सीनियर महिला टी20 विश्व कप का गतिरोध तोड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Batswoman , ICC U19 Womens T20 World Cup , ICC U19 Womens T20 World Cup 2023 , Sachin Tendulkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD