Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राशिद खान ने दी बीबीएल से हटने की धमकी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rashid Khan, Big Bash League, BBL, Cricket Australia, CA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैनबरा , 13 Jan 2023

Last updated on: Jan 13, 2023, 00:00 IST

अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (बीबीएल) से हटने की धमकी दी है। गुरुवार को ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मार्च में यूएई में खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। 

यह निर्णय उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के परामर्श के बाद ही लिया था। अफगानिस्तान के शासकीय संगठन तालिबान ने हाल ही में अपने देश में महिलाओ की विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर पाबंदी लगा दी थी। इस फैसले को आईसीसी सीईओ जेफ एलर्डिस ने 'चिंताजनक' बताया है।

एसीबी ने अपने बयान में बताया है कि अगर ऑस्ट्रेलिया अपना फैसला वापस नहीं लेता तो 'बिग बैश लीग में अफगनिस्तानी खिलाड़ियों की उपलब्धता' पर उन्हें पुनर्विचार करना होगा। हालांकि उन्होंने अपने पूरे बयान में अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट के भविष्य पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

एसीबी ने इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में ले जाने की बात कही है जबकि राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर नाराजगी जताते हुए बीबीएल से हटने की धमकी दी है। यह दो साल में दूसरी बार हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया ने तालिबान शासन की महिलाओं को लेकर नीति का वास्ता देते हुए अफगानिस्तान के साथ किसी द्विपक्षीय मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। 

नवंबर 2021 में होबार्ट में एकमात्र टेस्ट के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान 2022 के टी20 विश्व कप में एडिलेड में भी भिड़े थे। भविष्य के दौरों में दोनों देशों के बीच दो बार और भिड़ंत होने की संभावना है। अगस्त 2024 में न्यूट्रल वेन्यू में तीन टी20 के अलावा अगस्त 2026 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक टेस्ट और तीन टी20 मुकाबले भी खेलेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rashid Khan , Big Bash League , BBL , Cricket Australia , CA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD