Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसक एसए20 में फरेरा के प्रदर्शन से खुश होंगे : आरपी सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rajasthan Royals, Donovan Ferreira, Joburg Super Kings, Durbans Super Giants, SA20, RP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2023

Last updated on: Jan 12, 2023, 00:00 IST

एसए20 के रोमांचक मुकाबले में, विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फरेरा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन के सुपर जायंट्स को 16 रनों से हरा दिया। दिसंबर 2022 में आईपीएल 2023 मिनी प्लेयर नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 50 लाख में खरीदे गए फरेरा ने 40 गेंदों में 82 रन बनाए। 

फरेरा ने जोबर्ग सुपर किंग्स के 27/4 पर सिमटने के बाद पांच छक्के और आठ चौके लगाए। उनकी धमाकेदार पारी ने सुपर किंग्स को प्रतिस्पर्धी स्कोर 190/6 तक पहुंचा दिया। फरेरा ने अपने करियर में अब तक 27 टी20 मैच खेले हैं और 158 से अधिक की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 621 रन बनाए हैं। 

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने बताया कि आईपीएल 2023 में फरेरा को खरीदना राजस्थान रॉयल्स के लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। उन्होंने वायकॉम18 के हवाले से कहा, "रॉयल्स के प्रशंसक फरेरा के साथ खुश होंगे। वह टीम में बहुत विविधता लाते हैं और अच्छी तरह से क्षेत्ररक्षण करते हैं। 

हालांकि उन्होंने एक कैच छोड़ दिया था। लेकिन बल्लेबाजी दौरान उन्होंने बड़े शॉट खेले और दबाव को अच्छी तरह से झेला। (रोमारियो) शेफर्ड के साथ साझेदारी मैच का टनिर्ंग पॉइंट थी।"भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान भी सुपर किंग्स के लिए फरेरा की बल्लेबाजी की प्रशंसा कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, "किसी के लिए भी मैदान पर आना और शॉट खेलना आसान नहीं होता। उन्होंने वास्तव में मैच को विपक्ष से पूरी तरह से छीन लिया। उस समय एक जवाबी हमले की जरूरत थी। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rajasthan Royals , Donovan Ferreira , Joburg Super Kings , Durbans Super Giants , SA20 , RP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD