Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए चार स्पिनर चुने, नागपुर में पहले टेस्ट से बाहर हुए मिचेल स्टार्क

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Australia, Australia Squad, Australia Test Squad, Australia Test Squad For India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 11 Jan 2023

Last updated on: Jan 11, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में चार स्पिनरों को चुना है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नागपुर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। स्टार्क को दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के दौरान उंगली पर चोट लगी थी। 

इसी चोट ने उन्हें उस सीरीज के अंतिम मैच से बाहर रखा था। बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की कि स्टार्क 9 फरवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। वह दिल्ली टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। टूटी हुई उंगली से उबर रहे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पहले टेस्ट से पूर्व टीम के साथ यात्रा करेंगे। 

उम्मीदों पर खरे उतरते हुए चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए नाथन लियोन, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन और अनकैप्ड टॉड मर्फी के रूप में चार स्पिनरों को चुना है। मैथ्यू रेनशॉ और पीटर हैंड्सकॉम्ब बैक-अप बल्लेबाज होंगे जबकि मार्कस हैरिस को इस दल में जगह नहीं मिली है। 

दल में एलेक्स कैरी के लिए किसी बैक-अप विकेटकीपर को नहीं चुना गया है और जरूरत पड़ने पर हैंड्सकॉम्ब का रुख किया जाएगा। लांस मॉरिस को दल में बरकरार रखा गया है। अगर ऑस्ट्रेलिया नागपुर में स्टार्क की अनुपस्थिति में अतिरिक्त गति चाहेगा तो वह मॉरिस को खेलने का मौका दे सकता है। 

इसके अलावा दल में स्कॉट बोलैंड को भी रखा गया है। चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि दल में चार स्पिनरों के होने से लायन के साथी स्पिनर के रूप में टीम के पास विकल्प होंगे। बेली ने कहा, "सिडनी में अपनी वापसी के बाद से एश्टन एगर प्रभावित कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि बाएं हाथ की उंगली वाली स्पिन भारतीय परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाएगी। 

मिचेल स्वेप्सन के पास उपमहाद्वीप में खेलने का हालिया अनुभव है और वह लेग स्पिन की विविधता लाते हैं। टॉड मर्फी ने घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया ए के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया हैं और एक मजबूत स्पिन विकल्प बनकर उभरे हैं।"हैंड्सकॉम्ब को हाल ही में सिडनी टेस्ट के लिए अंतिम समय पर टेस्ट टीम में जोड़ा गया था। 

हैंड्सकॉम्ब और रेनशॉ ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के पिछले भारत दौरे पर सभी चार मुकाबले खेले थे। रेनशॉ ने दो अर्धशतक बनाए थे जबकि हैंड्सकॉम्ब ने रांची में 200 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की मैच-बचाऊ पारी खेली थी।हैंड्सकॉम्ब पिछले दो सीजन में शेफील्ड शील्ड में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। 

बेली ने यह भी बताया कि चयनकर्ता दूसरे टेस्ट के बाद दल की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर दल में बदलाव करेंगे। दिल्ली में होने वाले दूसरे तथा धर्मशाला में होने वाले तीसरे टेस्ट के बीच सात दिनों का ब्रेक है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम: डेविड वॉर्नर, उस्मान ़ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Australia , Australia Squad , Australia Test Squad , Australia Test Squad For India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD